
Anuranjinee Gupta| आइये जानते है, वास्तु क्या होता है | Vaastu Consultant
आज हम बात करने जा रहे है वास्तु के बारे में की वास्तु होता क्या है और वास्तु करते कैसे है| घर में वास्तु कराना क्यों जरूरी होता है| क्या महत्व है, क्यों वास्तु इतना ज्यादा जरूरी है की बड़ी से बड़ी हस्ती जैसे मुकेश अम्बानी तक अपने घर और ऑफिस का वास्तु करवाते है| सबसे बड़ी बात बीजेपी ने अपना ऑफिस वास्तु के हिसाब से फिर बनवाया है| आज कल बहुत सारे लोग बोलते है की मै जानता हु वास्तु क्या है और करते कैसे है| मै उनलोगो की बात नहीं कर रही हूँ जिन लोगो ने मार्किट में अभ्रंस फैलाया हुआ है| वास्तु के नाम पे मै उनकी बात नहीं कर रही हूँ। मै बात कर रही हूँ वैज्ञानिक वास्तु की जहाँ पर आपके घर को 16 क्षेत्र में काटा जाता है। जहाँ पर आपके घर का पूरा मानचित्र बना करके उसको ग्रिड किया जाता है, और फिर वैज्ञानिक तोर पे चीज़ो को रखा जाता है| ऐसे वास्तु की बात कर रही हूँ।
सामान वही रखे जहाँ रखना उचित हो:-
तिजोरी खरीदने से उसमे रखने के लिए पैसा नहीं आएगा बल्कि पैसा कहा रखे की इतना आये इतना आये की तिजोरी खरीदने की जरूरत पड़ जाये| वास्तु 50,000 की डाइनिंग टेबल ले आये लेकिन रख दी एस एस डब्लू में अब खाना खाते है, और बीमार पड़ जाते है तो 50,000 की डाइनिंग टेबल खरीदना जरूरी नहीं है। जरूरी ये है की किस दिशा में बैठकर खाना खाया जाये की वो खाना शरीर को पोषण दे दिमाग को शक्ति दे बीमारियों को दूर रखे।
जिंदगी में जरूरी क्या है भूल गए है:-
हम अपने बच्चो को रोज स्कूल भेजते है, उनको पढ़ाते है जो उनका पाठयक्रम है । जो विषय हम उनको रोजाना पढ़ाते है, जिनकी उनको सचमुच जिंदगी में कोई जरूरत ही नहीं है| मै इस शिक्षा प्रणाली के खिलाफ हूँ, अभी फ़िलहाल जो चल रही है क्यों क्योकि ऐसी चीज़े पढ़ाई जा रही है, जो हमारे या हमारे बच्चो के किसी काम की नहीं है। अकबर ने क्या किया था क्यों किया था किस लिया किया था| ये आपलोगो ने पढ़ा होगा क्या ये आपके काम आया मेरे तो बिलकुल नहीं आया और मुझे पता है मेरे बच्चे के काम भी नहीं आने वाला है| पानीपथ की लड़ाई कब हुई थी क्यों हुई थी ये मेरे काम नहीं आया किसी भी तरह से आपके भी नहीं आया होगा। यह बात नहीं है की जो चीज़ हमको वास्तविक में सीखनी चाहिए जो हमारे पाठयक्रम का भाग होना चाहिए। जो हमारी वैदिक विज्ञानं है उसको हम भुलाकर सिर्फ और सिर्फ ब्रिटिशर के दिए गए पाठयक्रम का पालन कर रहे है।
ध्यान करना आना चाहिए:-
आज भी हमारे सिस्टम में हमारा जो पढ़ाने का तरीका है उसमे हम बच्चो को ध्यान करना क्यों नहीं सिखाते है| जबकि हमारे विचारो में ध्यान करने वाली चीज़े है, की ध्यान करो ध्यान करने से हो जायेगा। कई बार आपने भी अपने बच्चे को बोला होगा की ध्यान से करो ध्यान से देखो हो जायेगा। ये ध्यान शब्द हमारे शब्दों में रह गया लेकिन हमारी जीवनशैली से निकल गया है| उनको बार बार बोल रहे है, ध्यान से करो हो जायेगा लेकिन उनको कभी सिखाया है की ध्यान लगाना कैसे है ना स्कूल में सिखाया गया और ना कभी आपने अपने बच्चे को सिखाया है। हमारी बहुत सारी ऐसी वैदिक परम्पराये है, जो हम पीछे छोड़ आये है। वास्तु उनमे से एक है।
कहा क्या रखे ये जानना जरूरी है:-
मै हमेशा बोलती हूँ चाहे आपके घर में बेड हो ना हो लेकिन पता होना चाहिए की सोना कहा पर है। बेड होने से अच्छी नींद नहीं आती है, बेड को रखा कहा है ये जरूरी होता है। डाइनिंग टेबल ले आये उसपे बैठ कर खा रहे है उससे खाना पचेगा नहीं लेकिन उस डाइनिंग टेबल को लाये बिना ही कहा बैठकर खाना खाना है ये ज्यादा जरूरी है। लेकिन वो हमारा वैदिक विज्ञानं है जो की हम भूल चुके है। आज की दिनांक में जो वास्तु के नाम पर आडम्बर आपको सिखाये जा रहे है ना की क्या ही बोला जाये| अपने घर में क्रिस्टल रख लो इससे नहीं होगा वास्तविक में नहीं होगा| आपका घर 16 क्षेत्र में बटा हुआ है, जो अलग अलग गुण देते है।
कुछ बाते आपको पता होनी चाहिए:-
अगर आप अपना पैसा साउथ साउथ वेस्ट में रखते है कुछ भी कर लीजिये पैसा नहीं बचेगा। यह बहुत आवश्यक है। आपको पता होना चाहिए उचित ग्रीडिंग करके आपके घर की कौन सी जगह से उतर दिशा शुरू है और कहा खत्म है, फिर वहाँ कहा से नार्थ नार्थ ईस्ट शुरू है और कहा खत्म है| ये चीज़ आपको पता होनी चाहिए और इस चीज़ के लिए आपको अपने घर को ग्रिड करना आना चाहिए। ये बेसिक स्किल है। हम कहते है ना की शेफ बनना है इसलिए खाना बनाना आना जरूरी नहीं है। यह एक बेसिक स्किल है। खाना खांना हमारी जरूरत है इसलिए खाना बनाना सीखना ये हमारी जिंदगी का बेसिक स्किल है। ये जेंडर स्किल नहीं है की लड़की है तो खाना बनाना आना चाहिए और लड़का है तो चलेगा कोई दिक्क्त नहीं है। कोरोना ने हमे सीखा दिया है, की जिंदगी का भाग है खाना बनाना।
थोड़ा ही आये लेकिन वास्तु आना चाहिए:-
उसी तरिके से अगर आपको वास्तु सलाहकार नहीं बनाना है तो भी आपको इतना वास्तु आना चाहिए की आप अपने घर को और हर उस जगह को जहा आप रहते है जाते है| उसको आप ग्रिड कर सके। उसके 16 क्षेत्र निर्धारित कर सके और कम से कम ये देख सके की हमे खाना कहा है हमे पैसा कहा रखना है हमे सोना कहा है। ये तीन चीज़े बड़ी ज्यादा जरूरी है। हमारे रिलेशनशिप कैसे ठीक रहेंगे। ये जो तीन चार चीज़े है हमारी जिंदगी मे जो की बेसिक है वो हमे आनी चाहिए। और कोई भी ऐसा वैसा वास्तु नहीं वैदिक विज्ञानं वास्तु जो पुरे घर को 16 क्षेत्र में ग्रिड करके आपको ये समझा सके की इस विशेष जगह आपको सोना है खाना है और इस विशेष जगह पर रखने है पैसे जिसकी वजह से पैसे आएंगे और अच्छे खासे पैसे आएंगे।
दैनिक दिनचर्या सिखाना जरूरी होता है:-
मै हमेशा बोलती हूँ की यह एक जीवन कौशल है, जैसे आप अपने बच्चो को सुबह उठकर ब्रश करना है, फ्रेश होना है, नहाना है। उसी तरह से उनको खाना सिखाते है। उसी तरह से आपको वास्तु भी सीखना चाहिए। लेकिन उसके पहले आपको तो आना चाहिए| इसलिए मै हमेशा बोलती हु वास्तु सीखना बहुत ज्यादा जरूरी है और ऐसा वैसा नहीं एक सही तरिके से और सही जगह से वास्तु सीखना बहुत ज्यादा जरूरी है और आज के दिनांक में जो बहुत अच्छा वास्तु सीखा भी रहे है| वो लाखो रूपए फीस ले रहे है।
एक कोर्स बनाया है मैंने:-
मैंने एक कोर्स बनाया है, जो रिकार्डेड कोर्स है और हम आपको देते है बेसिक कोर्स और एडवांस रेमडीएस के साथ वास्तु चक्र मिलेगा, तो जैसे ही आप रजिस्टर करेंगे वैसे ही वास्तु चक्र आपके घर कूरियर कर दिए जायेगे और आप कोर्स देख पाएंगे ऑनलाइन। जिन्होंने वास्तु कोर्स किया होगा उन्हें ही मै प्रोफेशनल वास्तु कोर्स करवाउंगी। अगर आप इसको भी करते है तो भी आप अपने सारे लोगो का वास्तु करने में समर्थ रहेंगे। एक सम्पूर्ण वास्तु कोर्स होगा और वो भी इतने कम दाम में आप जितने का अपने घर में कोई सामान लाते है ना उससे भी कम दाम में होगा। जितने की डाइनिंग टेबल, बेड जो सामान लाते है आप अपने घरो में उनसे कम दाम में होगा ये वास्तु कोर्स। ये सारे सामान लाये या ना लाये डाइनिंग टेबल, बेड लाये या ना लाये लेकिन ये पता होना चाहिए की सोना कहा है, खाना कहा है और पैसे कहा रखने है| जिससे की घर में शांति बनी रहे, स्वस्थ बना रहे और पैसा निरन्तर बना रहे।