
Anuranjinee Gupta| आप पैसे आकर्षित करने के लिए क्या कर सकते है 2021 में ??????
आइये जानते है क्या करना है आने वाले साल में:-
इस वीडियो में हम बात करेंगे की 2021 में हम क्या करेंगे वित्तीय सम्वृद्धि के लिए , बहुत ज्यादा आय के लिए। ऐसी कौन सी दो जरूरी दिशा है जो की इस साल नियम करने वाली है। कौन सी दो दिशा को आप सही करके अपने घर में वित्तीय सुरक्षा बना सकते है और नए अवसर आकर्षित कर सकते है| फिर वो चाहे व्यापार से सम्बंधित हो , जॉब से सम्बंधित हो पैसे से सम्बंधित कोई भी कैसा भी अवसर आप आकर्षित कर सकते है| इस वीडियो में हम बात करेंगे उन दो दिशा के बारे में लेकिन एक दिशा के बारे में हम बात करेंगे इस वीडियो में और दूसरे दिशा के बारे में हम दूसरी वीडियो में बात करेंगे वरना ये वीडियो बहुत लम्बा हो जायेगा।
सबसे जरूरी बात मै आपको अब बताने जा रही हु वो ये है की जैसे की मैंने आपको दिवाली पे बताया था की कुबेर जी की आप स्थापना कर सकते है| अपने घर मै आने वाले साल के लिए तो कुछ लोग है जो दिवाली पे स्थापना नहीं कर पाए कोई बात नहीं जान लेते है और कौन कौन से दिन है जिस दिन आप कुबेर जी की स्थापना कर सकते है|
आपको 4 मुहर्त और दिन बताऊगी की कौन से दिन पे आप कुबेर जी की स्थापना कर सकते है-
1 – सबसे पहले आपको अपनी उत्तर दिशा को साफ़ करना है और ध्यान देना है कोई भी लाल रंग का सामान वहाँ न हो ये सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर वहाँ कोई भी लाल रंग का सामान है तो वहाँ से आप उसको हटा कर दक्षिण दिशा मे रख दीजिये ।
2- दूसरी चीज़ जो आपको देखनी है, वो ये है की दक्षिण दिशा मे कोई भी तेज धार वाली वस्तुए, चुभने वाले ,काटे दार वस्तुए ना रखी हो क्योकि दक्षिण दिशा से जो अवसर आ रहे है वो बहुमुल्य है उसको हाथ से जाने नहीं दे सकते है तो उनको रोकना नहीं है| उसको वहाँ से हटा कर दक्षिण पूर्व दिशा मे रख दीजिये।
3- तीसरी चीज़ जो आपको ठीक करना है की उत्तर मे कोई भी ऐसा सामान ना रखा हो जिसमे अग्नि जलती है जैसे की हमारा गैस चूल्हा, माइक्रोवेव और इंडेक्शन तो ऐसा कुछ भी ना रखा हो उत्तर दिशा की तरफ।
4- जो सबसे ज्यादा जरूरी और ध्यान रखने वाली चीज़ है वो ये की उत्तर दिशा की ओर ट्रैंगल या फिर स्क्वायर शेव की कोई सीनरी या शो पीस ना लगी हो| ऐसा कुछ भी उत्तर दिशा की ओर ना रखा हो।
ये साल नए अवसर लेकर आया है:-
आज मैं लेकर आई हु एक बहुत जबरदस्त विषय की आप 2021 मै क्या कर सकते है। 2020 आपका जैसा मर्जी गया हो कोई फर्क नहीं पड़ता है इस बात से क्योकि वो जा चुका है। अब हमे तैयारी करनी है आने वाले साल की जो है 2021। 2020 ने बहुत परेशान किया बहुत रुलाया 4 का नंबर था राहु ने अपना रूप दिखा दिया इस साल मे । लेकिन 2021, 5 नंबर है ये होने वाला है बुध का साल नए अवसर का साल। सबसे पहले बात करते है उत्तर दिशा के बारे मे क्योकि 5 नंबर बुध का नंबर है और जो बुध की दिशा है वो है उत्तर दिशा मे क्या करना है आपको।
ये सब उत्तर दिशा से हटाने के बाद आपको क्या करना है-
आपको लगाना है एक चौड़े पत्तो वाला पौधा अभी चौड़े पत्ते कैसे होते है जैसे की मैंने ये मनी प्लांट रखा है देखिये इसके पत्ते कैसे है चौड़े है तो आप ऐसे मनी प्लांट उत्तर दिशा की तरफ लगा सकते है। आप गमले मे मट्टी डालकर भी मनीप्लान्ट लगा सकते है या बॉटल मे पानी भरकर लगा सकते है कोई भी चौड़े पत्ते वाला पौधा लगा सकते है। अपने लिए ज्यादा से ज्यादा वित्तीय अवसर को आकर्षित करने के मौके खुल जायेगे|
अब क्या करना है ?????
अगर आप अपने घर मे पहले से ही कुबेर जी की स्थापना कर चुके है दिवाली वाले समय पर तो बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर आपने स्थापना नहीं की है तो आप कुबेर जी की स्थापना कर दीजिये उत्तर दिशा की तरफ और आपको ध्यान रखना है की आप वही कुबेर जी स्थापित करिये जिसमे कुछ तो अंश सोने का जरूर हो। आप अपने घर के बीचो बीच खड़े हो जाये और जहाँ भी जीरो डिग्री आता है वही आपकी उत्तर दिशा होगी और वही आपको कुबेर जी की प्रतिमा रखनी है |
चार मुहर्त ऐसे है जिसमे आप कुबेर जी की प्रतिमा स्थापित कर सकते है,अपने घर में आइये जान लेते है वो कब के मुहर्त है –
1- 25/11/2020 5:30pm to 6:30pm (देवोत्थानी एकादशी)
2- 25/12/2020 8:30am to 9:00am (मोक्षदायनी एकादशी)
3- 14/01/2021 8:30am to 9:00am (संक्रांत)
4- 11/03/2021 12am to 12:30am (महाशिवरात्रि )
कुछ बदलाव जरूरी है:-
अगर आप बोलते हो की मेरा तो किचन ही उत्तर में है तो मैं क्या करु तो कोई दिक्क्त वाली बात नहीं है ,ऐसा नहीं कर सकते है की किचन ही बदल दे तो आपकी जो भी जलने वाली चीज़ है जैसे गैसचूल्हा, माइक्रोवेव , इंडेक्शन या अवन ये सबके नीचे आप बड़ोदा हरे रंग का पत्थर रख दीजिये और पौधा तो आप लगा ही सकते है उत्तर में और इस साल बहुत ज्यादा जरूरी है की आप कुबेर जी को अपने घर में स्थान जरूर दीजिये।
यक्ष होते है:-
मैं आपको फिर से बता दे रही हु कुबेर जी भगवान नहीं है इनकी पूजा नहीं होती है इनको आप अपने पूजा घर में नहीं रखेंगे ये एक यक्ष है। यछ की पूजा नहीं होती है इनको कपडे नहीं पहनाये जाते है इनके सामने धुप बत्ती अगरबत्ती नहीं की जाती है। ये एक वास्तु रेमेडी है जिसका प्रभाव बहुत ही ज्यादा गजब होता है|
इंसानियत बनाये रखिये इस साल में:-
सबसे ज्यादा जरूरी चीज़े ये है की 2021 में आप मानवता का ध्यान दीजियेगा| किसी भी इंसान को उसके काम से नहीं इंसान की पहचान से इज़्ज़त दीजियेगा, जो आपके घर में काम करने आते है उनको भी इज़्ज़त दीजियेगा वैसे ही जैसे आप कही जॉब करने जाते है जितनी इज़्ज़त आपकी है वैसे ही उतनी इज़्ज़त उन लोग की भी है। इसी के साथ मैं ये कामना करती हु और आशा करती हु की ये आने वाला साल आपका बहुत ज्यादा अच्छा जाये 2021 आपके ज़िंदगी में खुशियाँ लेके आये और खुशियों से आपका घर भर जाये।