
Anuranjinee Gupta| Driver number 2 and Conductor number 3| Numerology Viedo
आज हम बात करने जा रहे है उनकी जिनका मूलांक 2 और भाग्यांक 3 होता है। इसमें हम जानेगे की मूलांक 2 और भाग्यांक 3 वाले लोग कैसे होते है, उनके पुरे व्यक्तित्व के बारे में उनके आने वाले कल के बारे उनके लकी नंबर के बारे में उनके लकी कलर के बारे में और सबसे ज्यादा जरूरी बात ये की उनको वास्तु के हिसाब से कौन सी जगह में बैठ कर काम करना चाहिए। सबसे पहले जानते है की मूलांक २ वाले लोग कैसे होते है। कोई भी इंसान किसी भी महीने की 2,11,20 या 29 को पैदा होता है, तो वो मूलांक 2 का केहलाता है और अगर उसकी पूरी जन्मतारीख को जोड़ दिया जाये और कुल जोड़ आये 3 तो भाग्यांक 3 होगा|
For Example- 29/9/1999
= 2+9+9+1+9+9+9
= 48 = 12
= 1+2 = 3 (Conductor Number)
आइये देखते है कैसे होते है ये लोग:-
मूलांक 2 (चन्द्रमा)
भाग्यांक 3 (ब्रह्स्पत्ति)
चन्द्रमा और ब्रह्स्पत्ति ये दोनों वैसे भी आपस में मित्र ग्रह है। अगर एस्ट्रोलॉजिकली बात करू तो बृहस्पति बहुत ज्यादा अच्छा दोस्त है, चन्द्रमा का तो इसको मैं बहुत अच्छा मेल बोलती हु। मूलांक 2 होने की वजह से ये लोगो संवेदनशील होते है दुसरो की भावनाओ को समझते है, और भाग्यांक 3 होने की वजह से अति संवेदनशील भी नहीं है की मतलब दिमाग से सोचते ही नहीं है। इनके पास में सोचने समझने की क्षमता भी है और साथ में सामने वाले की भावनाओ को समझना का तरीका भी है। ये लोग वंचितों की बहुत सहायता करते है और समाज के कमजोर वर्ग के लोगो की भी सहायता करते है। सवेंदनशील होने के कारण इनमे कमजोर वर्ग के लोगो के लिए भवनाए होती है और इनके लिए कुछ भी करने से इनको ख़ुशी मिलती है|
अत्यंत काबिल पत्रकार बनते है:-
ये अच्छे वक्ता इसलिए बन पाते है क्योकि इनके पास ज्ञान तो होता ही है और मूलांक 2 बोलने की ताकत भी साथ में देता है| ऐसे लोग बहुत अच्छे पत्रकार बनते है | मूलांक 2 होने की वजह से इनकी कल्पना शक्ति पूर्ण होती है, लेकिन ये जिस तरह से अपने आपको बुलंदियों की तरफ कदम से कदम मिलाकर चढ़ना चाहते है उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, ध्यान (Meditation). इनके पास जो सांसारिक ज्ञान है| इन्होने जो यहाँ सीखा समझा वो तो है ही लेकिन इनके पास एक विशिष्ट शक्ति भी है जो आध्यत्मिक से ऊपर है। जैसे जैसे ये ध्यान करते जायेगे वैसे वैसे ये अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ते जायेगे|
वास्तु के हिसाब से:-
अब सबसे जरूरी बात बताने जा रही हु वास्तु के हिसाब से इनको कहाँ बैठ कर ध्यान करना चाहिए। इनको अपने घर के उतरी पूर्व में बैठना चाहिए और वही बैठ कर ध्यान करना चाहिए। लेकिन इनका नाम और नंबर सही होना चाहिए नहीं तो इनका ज्ञान इन्हे ही खा जायेगा। सबसे जरूरी ये है की इनके घर के उतर पश्चिम में कोई भी लाल या हरे रंग का सामान ना रखा हो।
नुमेरोलॉजी वास्तु और एस्ट्रोलॉजी का मिश्रण:-
मैं आपको एक चीज़ बता दे रही हु यह पर आपको लग रहा होगा ये नुमेरोलॉजी के ऊपर है| लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है इसमें नुमेरोलॉजी वास्तु और एस्ट्रोलॉजी को मिला करके मूलांक 2 और भाग्यांक 3 वालो के बारे में आपको बताया है|
इनको पहनना क्या चाहिए – Citrine Bracelet
विवादो में फस जायेगे:-
ये गलत आदत में पड़ जायेगे और उससे निकल नहीं पाएंगे बिना बात के झगड़ो में फसेंगे विवादों में फसेंगे जो की हर तरह से ही गलत है।
नाम नंबर सही नहीं है तो:-
अगर इनका नाम नंबर सही नहीं है तो आप खुद अपना और अपने परिवार के लोगो का नाम नंबर जांच सकते है, उनका नाम नंबर सही कर सकते है आपके आस पास में पैदा हुए बच्चे जैसे आपके पड़ोसी हो गए आपके परिवार में कोई बच्चा पैदा होता है| उन लोगो का नाम सही कैसे रख सकते है, तो उसके लिए मैंने एक छोटा सा कोर्स बनाया हुआ है| आप चाहे तो अटेंड कर सकते है, वो रिकॉर्डेड कोर्स है।
Suitable Profession
1-Science
2- Medicines
3- Water
4- Milk
5- Education
Lucky Number- 1 & 3
Lucky Colour- Red, Yellow & White