
Anuranjinee Gupta| Driver number 2 and Conductor number 7| Numerology Video
आज मैं लेकर आई हु आपके लिए मूलांक 2 और भाग्यांक 7 के बारे में बहुत सारी बाते उनके सारे सीक्रेट, उनका व्यक्तित्व , उनका चरित्र और मूल रूप से वो है क्या और उनका लकी नंबर लकी कलर क्या उनको पहनना चाहिए कौन से कीमती पत्थर उनके लिए अच्छे है कौन से नॉन कीमती पत्थर उनके लिए अच्छे है मतलब अर्द्ध कीमती पत्थर उनको कौन सा काम, कौन सा व्यवसाय करना चाहिए। जिससे ज्यादा सफलता हासिल होगी और सबसे ज्यादा जरूरी बात वास्तु के हिसाब से कौन सी दिशा उनके लिए ज्यादा अच्छी है ? किस दिशा में कौन सा सामान ना रखे ?
मूलांक 2 (चन्द्रमा)
भाग्यांक 7 (केतु)
सबसे पहले देखते है मूलांक 2 किसे कहते है, जो भी व्यक्ति 2,11,20, या 29 को पैदा होता है तो उसका मूलांक 2 होता है, और अगर आपकी पूरी जन्मतारीख को मिलकर 7 आता है, तो आपका भाग्यांक 7 होता है।
For Example – 2/11/1965
= 2+1+1+1+9+6+5 = 25
= 2+5 = 7
Conductor = 7
आइये देखते है कैसे होते है ये लोग मूलांक 2 और भाग्यांक 7 वाले:-
मै ना हमेशा बोलती हु ये 7 नंबर जो है, ना ये बहुत गजब का नंबर है| कई बार बहुत से नुमेरोलॉजिस्ट आपको कहते हुए मिलेंगे 7 नंबर है, केतु का नंबर हैं | इनकी शादीशुदा ज़िंदगी अच्छी नहीं होगी ये 7 नंबर है तो ये बिना सर का नंबर है, लेकिन मै ये मानती हु, जो मैंने इतने साल पढ़ा है और अनुसंधान किया है और पाया की जब आप जुड़ते है नंबर 7 से तो ऐसे लोग बहुत अच्छा करते है| किसी भी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति जुड़ता है 7 नंबर से तो इसका मतलब ये सर नहीं है, उसके पास सिर्फ शरीर है। सर में हमारा दिमाग, आँख, कान हमारी जो इन्द्रियाँ होती है वो सारी की सारी सर के पास होतीं है, तो सामान्य रूप से नुमेरोलॉजिस्ट बोलते है की केतु आपके साथ जुड़ गया तो आपको नीचा गिरायेगा लेकिन आज मै इस बात को गलत साबित करुँगी, जो भी ये लोग कहते है की 7 नंबर वाले लोग भौतिक जीवन में बहुत अच्छा नहीं कर पाते है। जिनका भी मूलांक 7 होता है या भाग्यांक 7 होता है, वो लोग इतना अच्छा नहीं कर पाते है। आज मै इस चीज़ को बहुत अच्छे से बताना चाहती हु।
अत्यंत अनुयायी होते है :-
आज मै बात कर रही हु मूलांक 2 और भाग्यांक 7 नंबर वाले लोगो के बारे में मूलरूप से जो मैंने अध्ययन किया है वो ये कहते है की 7 नंबर वाले बहुत जबरदस्त अनुयायी होते है। अनुयायी मतलब अगर इन्होने किसी भी एक विचारधारा का पालन करना शुरू कर दिया तो ये उसी के ऊपर चलते जायेगे और 7 नंबर वालो की सहज बोध शक्ति बहुत उच्च होती है।
अद्भुत अंतर्ज्ञान शक्ति से पूर्ण:-
अगर एक आसान सी बात बोलू तो वो देख सकते हैं कि जीवन आगे क्या है, आगे क्या होने वाला है और अगर हम मूलरूप से बात करे मूलांक 2 के साथ जब भाग्यांक 7 जुड़ जाता है मतलब केतु के शरीर में सर लग गया चन्द्रमा का तो इनकी जो अंतर्ज्ञान शक्ति वो बहु रूप से बढ़ जाती है, तो मूलांक 2 और भाग्यांक 7 वाले लोग आपको बहुत सफल दिखाई देंगे क्योकि मैंने बोला ना की जीवन आगे क्या है इनको पता होता है इनकी अंतर्ज्ञान शक्ति इनको ये बताती है की आगे क्या है। इनकी अंतर्ज्ञान शक्ति इनकी सेन्सेस बहुत तेज़ होती है। किसी भी क्षेत्र में इन्होने एक बार चलना शुरू कर दिया तो ये पीछे मुड़ के नहीं देखते है और मैंने कहा ना ये बहुत जबरदस्त अनुयायी होते है|
अड़िग विचार वाले होते है:-
किसी भी एक विचार धारा के हो सकते है। अगर इनके दिमाग में आ गया की ये करना ही है| अब उसी को करते रहेंगे चाहे फेल भी हो जाये उसी को करते रहेंगे। एक दिन ऐसा ही इंसान सफल होता है, जिसने 100 बार उस काम किया हो और फेल हुआ हो और फिर भी उस काम को ना छोड़ा हो और सोचा हो की चाहे कुछ भी हो जाये| इनकी अंतर्ज्ञान शक्ति अच्छी होने के साथ-साथ ये लोग बहुत ही ज्यादा अच्छे अनुयायी होते है और किसी ने कहा है की बहुत अच्छा अनुयायी ही लीड कर सकता है, तो यहाँ पर मै बात करना चाहुगी कुछ ऐसे व्यक्तित्व वाले लोगो के बारे में जिससे की आपको ये समझ आये की मूलांक 2 और भाग्यांक 7 वाले लोग किस उचाई पर जा सकते है|
अत्यंत गुडवान होते है:-
कपिल शर्मा की जन्मतारीख निकाल कर देखिये क्या है 2/4/1981 मूलांक 2 और भाग्यांक 7 दुनिया को हसा हसा के लोटपोट कर दिया है इस बन्दे ने। ये 2 नंबर की गुडवत्ता है इनके दिमाग की जो कल्पना शक्ति होती है और साथ में मिल गए नंबर 7 का साथ तो अंतर्ज्ञान शक्ति और कल्पना शक्ति की गुडवत्ता जब ये दोनों का मिश्रण हो जाता है ना तो ये लोग चमत्कार करके दिखा सकते है । आपने मिल्खा सिंह के बारे में तो सुना ही होगा उनका भी मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है। हॉकी के महान प्लेयर ध्यानचंद्र इनका भी मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है। मै ऐसे अनगिनत व्यक्तित्व के बारे में जानती हु जो शायद इतने फेमस नहीं है लेकिन फिर भी अपने अपने क्षेत्र में अति उत्कृष्ट कर रहे है|
नाम नंबर सही होना जरूरी है:-
जिनका मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है और मै ऐसे भी व्यक्ति को जानती हु जिनका मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है और वो सच में कुछ नहीं कर रहे है| ये मूलांक 2 और भाग्यांक 7 वाले है| वास्तविक में बताऊ तो ये कही पर भी जा सकते है टॉप लेवल में भी जा सकते हैं और डाउन लेवल में भी दिख सकते है| ये अर्श पर भी दिखाई दे सकते है और फर्श पर भी दिखाई दे सकते है, इनका नाम नंबर जरूर सही होना चाहिए। इनका नाम नंबर सिंक होना चाहिए इनके मूलांक और भाग्यांक के साथ अगर सिंक हो रहा है तो इनको कोई रोकने वाला पैदा नहीं हुआ है और अगर सिंक नहीं हो रहा है तो ये अपनी ज़िंदगी खुद बर्बाद कर लेंगे खुद से ये घर फुक तमाशा देखने वाले लोग बन जायेगे क्योकि अनुयायी तगड़े है|
जुनूनी नेतृत्व के होते है:-
माननी किसी की नहीं है सुननी किसी की नहीं है जो अपने दिमाग में आ गया है| उसी के हिसाब से चलते चले जाना है। इनकी भावनाये बहुत उच्च है। भावनाओ का मतलब हर समय रोना धोना नहीं होता है भावना का मतलब है किसी भी काम को करने का जूनून, जूनून को कहते है| इनके अंदर का जूनून इतना उच्च है की अगर ये गलत रास्ते पर भी निकाल गए तो आप इनको समझा भुझा कर वापस नहीं ला सकते है। इनकी बुद्धिमता जो है उसके लिए जरूरी है की ये सिट्रीन का ब्रसलेट पहने। सिट्रीन का ब्रेसलेट अपने साथ रखे बुद्धि मिलेगी क्या करना है क्या नहीं करना है , क्या सही है क्या गलत है किसी गलत रास्ते को ना पकड़े नाम नंबर सही होना चाहिए सिट्रीन का ब्रेसलेट साथ होना चाहिए|
आपके लिए उचित दिशा:-
अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर के उत्तर दिशा में बिताये, और ध्यान दे उत्तर दिशा में कोई भी लाल रंग की चीज़ नहीं होनी चाहिए। इनके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर आप मूलांक 2 और भाग्यांक 7 वाले लोग है तो आपके घर के उत्तर में लाल रंग का या पीले रंग का कुछ ना कुछ जरूर मिल जायेगा उसको वह से हटाइये और अपना ज्यादा से ज्यादा समय जो भी आप महत्पूर्ण काम कर रहे है उत्तर पूरब दिशा में करे।
सभी क्षेत्र में परिपूर्ण:-
ऐसे लोग बहुत ही कमाल के कलाकार होते है। ये जिस भी क्षेत्र में चले जाये, उस क्षेत्र में बहुत ज्यादा अच्छा करेंगे। मैंने बहुत सारे ऐसे लोग देखे है जो बहुत अच्छे रहस्यमय विज्ञान है मूलांक 2 और भाग्यांक 7 बहुत अच्छा एस्ट्रोलॉजी, नुमेरोलोग्य और वास्तु करते है। रहस्यमय विज्ञान में इनका कोई तोड़ नहीं है। मूलांक 2 और भाग्यांक 7 के पास ऐसी बहुत सारी क्षमताये है, ये जिस भी क्षेत्र में जाना चाहे वो सारे काम कर सकते है।
BEST SUITABLE BUSINESS
1-Occult Science Related Work
2- Art Related Work
3- Sports
4- Spirituality
5- Food Item
6- Medicine
Lucky Color – Yellow & Green
Lucky Number – 3 & 5
Lucky Direction – North East
Bracelet – Red Jasper & Citrine