
Anuranjinee Gupta| Driver number 2 and Conductor number 8| Numerology Video
आज मैं लेकर आई हु आपके लिए मूलांक 2 और भाग्यांक 8 के बारे में बहुत सारी बाते उनके सारे सीक्रेट, उनका व्यक्तित्व , उनका चरित्र और मूल रूप से वो है क्या और उनका लकी नंबर लकी कलर उनकी कमजोरी क्या है, उनकी ताकत क्या है उनको कौन सा व्यवसाय करना चाहिए। जिससे ज्यादा सफलता हासिल होगी और सबसे ज्यादा जरूरी बात वास्तु के हिसाब से कौन सी दिशा उनके लिए ज्यादा अच्छी है ? किस दिशा में कौन सा सामान ना रखे ?
मूलांक 2 (चन्द्रमा)
भाग्यांक 8 (शनि)
सबसे पहले देखते है मूलांक 2 किसे कहते है, जो भी व्यक्ति 2,11,20, या 29 को पैदा होता है तो उसका मूलांक 2 होता है, और अगर आपकी पूरी जन्मतारीख को मिलकर 8 आता है, तो आपका भाग्यांक 8 होता है।
For Example- 11/02/1993
= 1+1+2+1+9+9+3 = 26
= 2+6
भाग्यांक = 8
आइये देखते है कैसे होते है ये लोग मूलांक 2 और भाग्यांक 8 वाले:-
इन सब बातो के बारे में बताने से पहले मै कुछ छोटी, छोटी चीज़े बताना चाहती हूँ मूलांक 2 (चन्द्रमा ) और भाग्यांक 8 (शनि)। जब पानी और लोहा इक्क्ठा हो जाता है तो क्या लगता है, जंग वैसे भी चन्द्रमा और शनि दोस्त नहीं है। ये विरोधी ग्रह है, तो ऐसे लोग की ज़िंदगी में हर समय द्वद चलता रहता है। वो एक द्वद में घिरे रहते है |
अद्भुत रचनात्मक और कलात्मक होते है:-
मूलांक 2 आपको रचनात्मक, कल्पनात्मक बनाता है, और भाग्यांक 8 आपको बोलता है, कल्पना मत कर मेहनत कर काम कर मेहनती बन। रचनात्मक का मतलब ही है ख्यालो में डूब के आप कुछ मोती बाहर निकालकर लाते है वो आपकी कल्पना है। और 8 कहता है की आप पूरी द्रढ़ता से मेहनत करते जाओ। दोनों पूरी तरह से अलग है| क्योकि मूलांक आपको कही और ही लेके जा रहा है और भाग्यांक आपको कही और लेके जा रहा है, इस वजह से इनकी ज़िंदगी में एक द्वद चलता रहता है।
संतुलन बनाये रखे:-
उनको बीच का नाम नंबर दे दिया जाये तो कही ना कही ये एक संतुलन बना लेते है अपनी कल्पना शक्ति में और अपने मेहनत में तो आपको ये संतुलन चाहिए होता है। आप संतुलन बना सकते है ब्रेसलेट पहन कर, आप वो संतुलन बना सकते है नाम नंबर के साथ तो इन लोगो के लिए सबसे ध्यान रखने वाली जो चीज़ है वो ये है की लाल रंग का कपडा कभी ना पहने। आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है की आप ग्रीन अवेंतूरिने या सिट्रीन का ब्रेसलेट पहने।
दोनों एक दूसरे के विपरीत होते है:-
अगर इनका नाम नंबर इनके मूलांक और भाग्यांक के साथ सिंक करेगा ना तो कही ना कही जो 2 नंबर की पोषण की क्षमता है ना अपने परिवार का ध्यान रखना, सहानुभूतिपूर्ण होना वो सारी की सारी शासन कर जाएगी और इनकी कल्पना शक्ति को कम कर देगी। भग्यांक 8 जो कहता है की हर समय बस मेहनत करे जाओ और मूलांक 2 रोकता है इन्हे मेहनत करने से तो कही ना कही अनुकूलता बैठेगी बीच में और आप अपनी कल्पना और मेहनत दोनों को एक साथ कर पाएंगे और दोनों एक दूसरे के रास्ते में बाधा नहीं बनेगे। इनके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है की ये अपना नाम नंबर सही करवाए।

उचित दिशा कौन सी है:-
इनके लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर दिशा है, हमेशा अपने जरूरी काम उत्तर दिशा में बैठ कर करे। उत्तर पूरब को हमे हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। आप विशेष रूप से निशान बना लो आपको तो उत्तर व्यवस्थित रखना ही रखना है। वहाँ थोड़ा सा भी गंदगी, कूड़ा कबाड़ा नहीं होना चाहिए। अगर हो सके तो आप उत्तर में मंदिर रख सकते है, ध्यान कर सकते है।
https://youtu.be/zK81mwqgqSQ
ये सामना ना रखे:-
अपने घर के पश्चिम में पानी वाली चीज़े कभी ना रखे। विशेष रूप से अगर आपको समस्या है ज़िंदगी में तो आप देखेंगे की आपके घर के पश्चिम में शीशा या फिर पानी का फौवारा रखा होगा तो आपको वहाँ से वो हटा देना है।
नाम और नंबर सिंक होना जरूरी है:-
इनके लिए मै हमेशा बोलना चाहुगी बाकि सब नंबर से ज्यादा महत्वपूर्ण इनका नाम नंबर अगर संगत नहीं होगा तो ऐसे लोग बहुत जल्दी किसी पर भी विश्वास नहीं करेंगे अपने खुद के ऊपर भी विश्वास नहीं करेंगे आपके ऊपर तो छोड़ ही दो। एसिडेंट होने के खतरे होते है। कमजोर याददाश्त, आत्मविश्वास का निम्न स्तर और कई बार डेप्रिसें। ऐसे लोग को कई बार देखेंगे आप काफी डिले दे सकता है। 8 डिले दे देता है और 2 कई बार मूड स्विंग कर देता है। ऐसे लोग का बहुत ज्यादा जरूरी है नाम नंबर सही होना।
SUITABLE PROFESSION
1-Hardware Related Business
2- Iron & Steel Related Business
3- Metal Related Business
4- Vehicles Related Business
5- Spare & Parts Related Business
6- Electricity & Manufacturing
LUCKY Number – 3 & 5
LUCKY COLOUR – Green & Yellow
LUCKY DIRECTION – North East
Bracelet – Green Aventurine & Citrine