
Anuranjinee Gupta| Driver number 2 and Conductor number 9| Numerology Video
आज मै लेकर आई हु आपके लिए मूलांक 2 और भाग्यांक 9 के बारे में बहुत सारी बाते उनका लकी नंबर, लकी कलर उनको कौन सा काम, कौन सा व्यवसाय करना चाहिए| जिससे ज्यादा सफलता हासिल होगी और सबसे ज्यादा जरूरी बात की वास्तु के हिसाब से कौन सी दिशा उनके लिए ज्यादा अच्छी है। किस दिशा में कौन सा सामान ना रखे। कौन सा ब्रेसलेट पहनना चाहिए, सारी की सारी चीज़ो के बारे में बताती हु।
मूलांक 2 (चन्द्रमा)
भाग्यांक 9 (मंगल)
आइये देखते है कैसे होते है ये लोग मूलांक 2 और भाग्यांक 9 वाले:-
मूलांक 2 जो किसी भी महीने की 2,11,20 या 29 को पैदा हुए है जो भी आपकी जन्मतारीख है| अगर उसका कुल जोड़ 2 आता है, तो आपका मूलांक 2 है, और अगर आपकी पूरी जन्मतारीख को मिलकर 9 आता है, तो आपका भाग्यांक 9 होता है।
For Example :- 11/4/1992
= 1+1+4+1+9+9+2= 27
= 2+7 = 9
अत्यंत मोहक और सौम्य होते है:-
मूलांक 2 चन्द्रमा मुलायम, सौम्य, और कृत्रिम प्रकृति के होते है। दूसरे की मन की भावनाओ को समझते है बहुत सुन्दर ग्रह है चन्द्रमा। ऐसे लोग मूलांक 2 से नियम हो रहे है देखने में सौम्य तो होंगे ही व्यक्तित्व अच्छा होगा ही होगा मोह लेने वाले होंगे ही होंगे। लेकिन साथ में भाग्यांक 9 है साथ किसका मिला है मंगल का। मंगल एक योद्धा,लड़ाकू और फौजी गर्म है, तेज़ है। जितना सौम्य इनका चेहरा है अंदर से उतने ही बड़े योद्धा है। डरते नहीं है किसी से अगर मौका मिले तो अपने से दुगने शक्ति वाले इंसान से भी लड़ जाये। इनके दो पक्ष होते है एक पक्ष इनका बहुत सौम्य है देख के लोग बोलेगे की ये कभी लड़ ही नहीं सकते है। लेकिन जब ये लड़ने पे आएंगे ना तो ये अच्छे अच्छो की छुट्टी कर देंगे। ये सौम्य है लेकिन डरपोक नहीं है। अगर डर भी रहे होंगे तो आपको पता नहीं चलने देंगे की ये डर रहे है।
अद्भुत साहसिक और सहानुभूति स्वभाव के होते है-
ये बहुत साहसिक होते है। जैसे की हम बोलते है मूलांक 2 में सहानभूति बहुत है, भाग्यांक 9 में कर दिखाने की क्षमता बहुत है। मैंने इसको कोई गलत परिभाषा नहीं दी, क्योकि मै भाग्यांक 9 को योद्धा ही मानती हु। योद्धा क्या होता है, वो हिंसा कर रहा है लड़ाई कर रहा है, लेकिन वो गलत चीज़ के लड़ाई नहीं कर रहा है वो अपनी भूमि को बचाने के लिए लड़ाई कर रहा है। अगर मै भाग्यांक 9 की बात करू तो योद्धा है सामने से गोली चला रहा है दुश्मन को गोली मार रहा है। लेकिन अगर अपना भाई अपना साथी कही फस जाता है तो अपनी जान पर खेल कर अपने साथी को बचाने की क्षमता रखता है। भाग्यांक 9 के साथ मिल चूका है मूलांक 2 का साथ जो इनको और ज्यादा देखभाल करने वाला व्यक्ति और पोषण करने वाला व्यक्ति बनाता है। ये बहुत अच्छा मेल है |
अगर नाम नंबर सही नहीं है तो :-
अगर इनका नाम नंबर सही नहीं होगा तो मूलांक 2 में वो क्षमता है की आपको बना भी सकता है और आपको खत्म भी कर सकता है। अगर नाम नंबर एंटी हो गया तो कई बार इनको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, कई बार ये बड़ी बड़ी बातो को बस ऐसे ही खत्म कर देते है। ये इतनी ज्यादा बढ़ा जाएगी इनके मूड स्विंग कई बार इतने बढ़ जायेगे की इनको डिप्रेशन का सामना करना पड़ेगा। जबरजस्ती के खूंखार बन जायेगे ये लोग जबरदस्ती की लड़ाईया करेंगे। अगर नाम नंबर सही नहीं है तो। अगर नाम नंबर सही है तो लड़ाई तब भी करेंगे लेकिन सही बातो पे और अगर नाम नंबर सही नहीं है तो बिना बात के झगडे और बिना बात के विवादों में फसेंगे। निश्चित रूप से अगर इन्होने अपने दिमाग में निर्णय बना लिया तो ये न्याय के लिए लड़ेंगे। लेकिन अगर इनका नाम नंबर सही नहीं है तो बिना बात की बात का बवाल बनायेगे बहुत अचानक स्विंग्स आएंगे इनकी ज़िंदगी में।
मैंने एक कोर्स बनाया है:-
बिलकुल चिंता मत कीजिये अगर आपको अपना नाम नंबर नहीं पता है कोई परेशानी वाली बात नहीं है, मैंने एक वीडियो कोर्स बनाया हुआ है। उसको देख कर आप पता कर सकते है की किस तरह से आपका नाम नंबर सही नहीं है, तो किस तरह से उसको सिंक करे अपने मूलांक और भाग्यांक के साथ।
कौन सा ब्रेसलेट पहने:-
अब बताती हु आपको की इनको कौन से ब्रेसलेट पहनने चाहिए| ये रेड जैस्पर और ग्रीन अवेंतूरिन पहन सकते है। इनकी ज़िंदगी में जो अचानक परिवर्तन होता है ना वो थोड़ा नियंत्रण में होंगे।
वास्तु के हिसाब से कौन सी दिशा सबसे अच्छी है-
इनके लिए वास्तु के हिसाब से सबसे अच्छी दिशा उत्तर दिशा है। आपका कोई भी जरूरी काम हो उसको आप उत्तर में बैठकर कर सकते है। अगर आप व्यवसाय करते है तो अपनी सीट उत्तर में रख सकते है, बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही साथ आपको ध्यान रखना है की आपके पश्चिम में कुछ भी जंग लगा हुआ बहुत सा पुराना दुराना सा सामान ना पड़ा हुआ हो। अगर आपकी ज़िंदगी में बेसुरापन और परेशानी है ना तो देख लीजियेगा की आपके पश्चिम में कुछ ना कुछ बहुत पुराना सामान या जंग लगा हुआ सामान या तो कुछ किले वगेरा कुछ सामान मिलेगा। उस के बारे में पता होना चाहिए और ध्यान रखिये अपने उत्तर पश्चिम का और दक्षिण दिशा में कभी भी कोई गंदगी ना आने दीजिये।
SUITABLE BUSINESS
1-Merchant Navy
2- Policeman
3- Real Estate
4- Water-Related Business
5- Farmers
Lucky Colour– Oranges Red & Green
Lucky Number– 1 & 5
Lucky Direction– North
https://youtu.be/VygyFDzcEgc