
Anuranjinee Gupta| Driver number 3 and Conductor number 2| Numerology Video
आज मै लेकर आई हु आपके लिए मूलांक 3 और भाग्यांक 2 के बारे में बहुत सारी बाते उनका लकी नंबर, लकी कलर उनको कौन सा काम, कौन सा व्यवसाय करना चाहिए| जिससे ज्यादा सफलता हासिल होगी और सबसे ज्यादा जरूरी बात की वास्तु के हिसाब से कौन सी दिशा उनके लिए ज्यादा अच्छी है। किस दिशा में कौन सा सामान ना रखे। कौन सा ब्रेसलेट पहनना चाहिए, सारी की सारी चीज़ो के बारे में बताती हु।
मूलांक 3 (ब्रहस्पति)
भाग्यांक 2 (चन्द्रमा)
आइये देखते है कैसे होते है मूलांक 3 और भाग्यांक 2 वाले लोग-
मूलांक 3 जो किसी भी महीने की 3,12,21 या 30 को पैदा हुए है जो भी आपकी जन्मतारीख है| अगर उसका कुल जोड़ 3 आता है, तो आपका मूलांक 3 है, और अगर आपकी पूरी जन्मतारीख को मिलकर 2 आता है, तो आपका भाग्यांक 2 होता है।
For Example- 3/9/1997
= 3+9+1+9+9+7 = 38
= 3+8 =11 = 1+1 = 2
अत्यंत ज्ञान और प्रतिभाशाली होते है:-
ऐसे लोग अत्यंत प्रतिभा वाले होते है। बुद्धिमता कूट कूट के भरी हुई होती है, ज्ञान का स्तर बहुत उच्च होता है। कहि ना कहि मै ये बोलूगी ऐसे लोग आपसे सिर्फ तभी बात करेंगे जब उनको लगेगा की आप उनकी बात समझने लायक है या बात करने लायक है। पहले आपको ये जज करेंगे फिर आपसे बात करेंगे। ऐसा नहीं है की वो आपकी इज़्ज़त नहीं करेंगे, वो आपका आदर जरूर करेंगे लेकिन बहुत लम्बी बात आपसे नहीं करेंगे। ध्यान देना मेरी बात पर मै ये नहीं बोल रही की ये लोग लम्बी बाते नहीं करते, ये बहुत लम्बी बाते करते करते है। इनको बाते करना बहुत पसंद होता है, लेकिन ये लम्बी बाते उसी इंसान से करना पसंद करते है, जहाँ पर इनको ऐसा लगता है की हमारी बुद्धि बराबर की है। अगर मै इस इंसान से बाते कर रहा हु तो मुझे भी कुछ ज्ञान मिल जायेगा। क्योकि ये ज्ञान के भूखे होते है। मुझे भी कुछ ज्ञान मिल रहा तो ही ये उस समय तक आपसे बात करेंगे नहीं तो छोटी बातो में या सिम्पली मुस्कुराहट में आपकी बात का जवाब दे देंगे।
अद्भुत बौद्धिक क्षमता वाले होते है:-
ये आपसे सहभागिता कर रहे है इसका मतलब आपमें कुछ बात है। आपमें इनको ऐसा कुछ बौद्धिक दिखा है, जिसकी वजह से ये आपसे बात कर रहे है, वो भी इतनी ज्यादा लम्बी बाते कर रहे है। भाग्यांक 2 चन्द्रमा का नंबर है। शीतलता प्रदान करता है बहुत देखभाल रखते है। भाग्यांक 2 का साथ होने की वजह से इनकी कल्पना शक्ति बहुत उच्च होती है। साथ में इनकी कल्पना शक्ति में वो समझदारी होती है। इनकी रचनात्मक में वो समझदसरी झलकती है। ये लोग बहुत अच्छा पैसा कमा सकते है। अपने देश में नहीं अपनर देश से बाहर वाले लोग के संपर्क में आके काम करे या बाहर विदेश में जाकर काम करे। 2 नंबर होने की वजह से आप इनको थोड़ा शक्की स्वभाव का देखेंगे, लेकिन ये उसको निंयत्रण करने की भी क्षमता रखते है क्योकि इनका मूलांक 3 है।
अगर नाम नंबर सही नहीं है तो:-
अगर इनका नाम नंबर सिंक नहीं होता है इनके मूलांक और भाग्यांक के साथ तो कई बार ये बहुत शक्की दिखाई देंगे। कई बार इनके वित्त अच्छे नहीं दिखाई देंगे आपको। अगर इनका मूलांक और भाग्यांक के साथ इनका नाम नंबर सिंक नहीं होता है। लेकिन अगर इनका मूलांक और भाग्यांक सिंक होता है तो इनको कोई रोकने वाला नहीं है, इनके लिए फिर कोई सीमा नहीं है।
पोषण करने की क्षमता रखने वाले:-
जैसा की मैंने कहा 2 नंबर चन्द्रमा का नंबर वो इनको कल्पना शक्ति देता है, वो इनको रचनात्मक बनता है और वो इनको पोषण करने की क्षमता देता है। लेकिन साथ में इनका दिमाग बहुत तेज़ है, ज्ञान भी बहुत अच्छा है इन लोग के पास इस वजह से ये आगे होने वाली चीज़ो को भाप जाते है। तो अपने आस पास की परिवेश को मजबूत कर लेते है आगे आने वाली कुछ अप्रत्याशित घटनाएं के लिए।
रक्षात्मक होते है:-
लेकिन फिर मै बोलूगी की जो भी मै बात बोलती हु ये लागू तभी होगी जब आपका नाम नंबर आपके मूलांक और भाग्यांक के साथ सिंक होगा। नहीं तो आप देखेंगे कुछ कुछ नकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिलते रहेंगे। अगर इनका नाम संगत है तो आप देखेंगे की ये अपने परिवार के बहुत ज्यादा करीब होते है और अपने परिवार के लिए बहुत ज्यादा रक्षात्मक हो जाते है। लेकिन अगर इनका नाम बेसुरापन में है तो कई बार ऐसे लोग अपने परिवार से दूर चले जाते है।
मैंने कोर्स बनाया है:-
अभी आप पूछेंगे नाम नंबर कैसे सही करे। उसके लिए मैंने एक पूरा वीडियो कोर्स बनाया हुआ है। आप उसको देख सकते है। इस कोर्स को करने के बाद आप अपना ही नहीं बल्कि अपने पुरे परिवार का, अपने दोस्तों का आप जिन भी लोगो का नाम नंबर सिंक करना चाहे तो आप बहुत आसानी से सिंक कर सकते है। और साथ में आप चाहे तो नुमेरोलॉजी की प्रैक्टिस करना चाहे तो वो भी कर सकते है।
ये ब्रेसलेट पहने:-
इन लोगो के लिए सबसे अच्छा होता है की ये रेड जेस्पर का ब्रेसलेट हमेशा पहन कर रखे। रेड जेस्पर का ब्रेसलेट बहुत फायदेमंद है इन लोग के लिए अगर हम बात करे आमदनी की, घर की हर जगह इनको सहयोग देता। एक तरिके से सहायक कारक बन कर खड़ा रहता है, रेड जेस्पर का ब्रेसलेट इसको पहन कर ये अपनी ज़िंदगी की 50% संकट को तो ऐसे ही खत्म कर लेते है।
वास्तु के हिसाब से उचित दिशा:-
इनके लिए सबसे जरूरी दिशा जो है वो हैं, पूर्व दिशा। ये अपने सारे जरूरी काम पूर्व दिशा में बैठकर करे और पूर्व में देखे वहाँ पर अपने कोई सिल्वर रंग की कोई चीज़े नहीं रखी है। वहाँ कोई लोहे का सामान या तो जंग लगा हुआ सामान तो नहीं पड़ा है। अगर ऐसी कोई चीज़ रखी है आपके घर में पूर्व दिशा में तो तुरंत उसको वहाँ से हटाए और आपको मिल जाएगी ऐसी कोई न कोई चीज़ वहाँ रखे हुए। तो यहाँ पर मै आपको बोलूगी अपने पूर्व दिशा को एकदम साफ़ रखे और अपने सारे जरूरी काम पूर्व दिशा में बैठकर करे।
Suitable Profession
1-Soft Drink Business
2- Import Export Business
3- Water-Related Work
4- Milk Related Work
5- Advertisement Related Work
6- Director
Lucky Number– 3 , 5 & 7
Lucky Colours – Yellow, Green, And Black-White Combination