
Anuranjinee Gupta| Driver number 3 and Conductor number 5| Numerology Video
मूलांक 3 और भाग्यांक 5 मेरा पसंदीदा संयोजन है, क्यों क्योकि मुझे ये लगता है की ये लोग बहुत ही लकी होते है। जैसे बोलते है ना की हर चीज़ है इनके पास इनके पास वो क्षमता भी है ज्ञान भी है और उस ज्ञान को किस तरह से दुनिया के सामने तरह से दिखाना है इसकी समझ भी है।
आइये जानते है इनके बारे में कुछ बाते:-
आज मै लेकर आई हु आपके लिए मूलांक 3 और भाग्यांक 5 के बारे में बहुत सारी बाते उनका लकी नंबर, लकी कलर उनको कौन सा काम, कौन सा व्यवसाय करना चाहिए | कौन सा स्टोन पहने कौन सा स्टोन ना पहने और सबसे ज्यादा जरूरी बात की वास्तु के हिसाब से कौन सी दिशा उनके लिए ज्यादा अच्छी है। किस दिशा में कौन सा सामान ना रखे। कौन सा ब्रेसलेट पहनना चाहिए, किस दिशा में बैठकर पढ़ाई करे ये सारी की सारी चीज़े इसमें बताई जाएगी |
मूलांक 3 (ब्रहस्पति)
भाग्यांक 5 (बुध)
मूलांक 3 कौन है मूलांक 3 वाले लोग जो किसी भी महीने की 3,12,21 या 30 तारिक को पैदा हुए है वो मूलांक 3 वाले लोग है, और जिनकी पूरी जन्मतारीख को मिलाकर 5 आये तो उनका भाग्यांक 5 होता है।
For Example :- 30/03/1997
= 3+3+1+9+9+7 = 59
= 5+9 = 14
= 1+4 = 5
आइये देखते है मूलांक 3 और भाग्यांक 5 क्या होता है:-
देव गुरु बृहस्पति होने की वजह से बुद्धिमत्ता और समझदारी निश्चित रूप से बहुत ज्यादा होगी, लेकिन 5 नंबर भी है वो जो बचपना और चुलबुलापन होता है वो भी होगा साथ में आपको 5 नंबर व्यावसायिक समझ भी देता है। बहुत ही जबरदस्त मेल बोलती हु मै इसको क्योकि एक तरफ बुद्धिमता और समझदारी है और दूसरी तरफ व्यावसायिक समझ है। एक तरफ परिपक्वता स्तर भी है तो दूसरी तरफ उतावलापन भी है। बहुत ज्यादा बुद्धिमान और व्यावसायिक समझ वाले होते है ये लोग 3 नंबर होने की वजह से बुद्धिमान होते है और 5 नंबर होने की वजह से व्यावसायिक समझ होती है। मूलांक 3 और भाग्यांक 5 मेरा पसंदीदा संयोजन है, क्यों क्योकि मुझे ये लगता है की ये लोग बहुत ही लकी होते है। जैसे बोलते है ना की हर चीज़ है इनके पास इनके पास वो क्षमता भी है ज्ञान भी है और उस ज्ञान को किस तरह से दुनिया के सामने दिखाना है इसकी समझ भी है। मै हमेशा एक बात बोलती हु ज्ञान खराब हो जाता है अगर दिखाई ना दे। घर में करोड़ रुपये पड़े है और आपको पता ही नहीं है तो वो करोड़ रुपये आपके किसी काम के नहीं है। उसी तरह से आपके ज्ञान का दुनिया में प्रसार ना हो तो किस बात का वो ज्ञान आपका इसलिए मै आपको बोलती हु की 3 और 5 नंबर वाले बहुत लकी होते है।
अद्भुत व्यावसायिक समझ होने के साथ सफल भी होते है:-
ये लोग जिस भी क्षेत्र में जाते है सफलता इनके कदम चूमती है। उनके पास सफल होने के लिए आवश्यक सभी चीजें हैं। प्रतियोगी को कैसे काट कर आगे निकलना है इनको बहुत अच्छे से पता होता है। इनकी जो व्यावसायिक समझ और साथ में जो ज्ञान की समझ है ना वो इनको किसी भी व्यवसाय के उच्चे स्तर तक पहुंचाने में बहुत मददगार साबित होता है। इनका दिमाग हर समय चलता रहता है, मतलब मूल रूप से 5 नंबर है ना तो वो जो एक बच्चे में कोतुहल होता है ना हर नई चीज़ जानने का और नई नई चीज़े करके देखने का ये पुराने समय के ज्ञान को भी इस्तेमाल करते है और साथ में अपने कुछ कुछ अनुसंधान भी करते रहते है। ये पूरक है आपको पीछे का ज्ञान भी देता है क्योकि 3 नंबर है और 5 नंबर आपको बहुत कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करता है। इनके पास इस जिंदगी में नया सीखने का बुद्धि विस्तार भी है।

अद्भुत नैतिकता वाले होते है:-
जब हम बात करते है काम की नैतिकता की ये सबसे आगे है काम की नैतिकता का पालन करने में। अपने नैतिकता को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर होते है। काम के मामले में जो सुस्ती होती है वो इनको बिलकुल पसंद नहीं होती है। आराम करना इनको बहुत पसंद होता है नंबर 3 है तो इंसान को आलसी बनाता है लेकिन जब हम काम के बारे में बात करते है तो इनको बिलकुल सुस्ती पसंद नहीं है क्योकि नंबर 5 बोलता है की एक्टिव रहो ना खुद सुस्त होंगे और ना आपको सुस्त होने देंगे। ना ही ये खुद सुस्त होंगे और ना ही किसी की सुस्ती बर्दाश करेंगे। केवल काम के समय |
अगर नाम नंबर सही नहीं है तो:-
ये जो मूलांक 3 और भाग्यांक 5 का मेल है ना ये इंसान को बिलेनियर बनाने की क्षमता रखता है। मै हमेशा एक ही बात बोलती हु और आज भी वही बात बोलूगी क्योकि वही सच है की आपका नाम नंबर सही होना चाहिए। क्योकि अगर नाम नंबर सही नहीं है तो यही मूलांक और भाग्यांक इनको गहराइयो में ले जायेगा। अगर यही नाम नंबर आपके मूलांक और भाग्यांक से सिंक नहीं होता है तो इनको आर्थिक समस्या जरूर होगी, ये लड़ाकू किस्म के दिखाई देंगे। ये अनावश्यक परेशानियो को खुद से न्योता देंगे। इनका नाम नंबर सही होना बहुत जरूरी होता है।
अनावशयक परेशानी को न्योता देना:-
अब देखते है कई बार 3 और 5 नंबर अनावश्यक परेशानियो को इक्कठा करते है। क्योकि 5 नंबर की प्रवृत्ति होती है बचकानी हरकते करके कुछ ऐसी परेशानी इकठ्ठा कर लेने की।
ये ब्रेसलेट पहने:-
इनके लिए सबसे अच्छा और उपयुक्त स्टोन रेड जैस्पर होगा। ये रेड जेस्पर पहने अपने हाथ में। अगर ये चाहते है की इनका व्यक्तित्व और सुधारें और ज्यादा ये प्रभावशाली वाले लोग हो। कई बार इनका आत्मविश्वास इतना अच्छा नहीं होता है जितना अच्छा होना चाहिए। तो वहाँ पर ऐसे में आप सिट्रीन का ब्रेसलेट पहन सकते है। सिट्रीन ब्रेसलेट पहनने से आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा जो आपकी क्षमता है वो और निखरकर बाहर आएगी।
इनके लिए सबसे उचित दिशा:-
इनके लिए सबसे अच्छी दिशा है पूर्व दिशा। अपने घर के पूर्व दिशा में कोई भी लोहे का सामान ना रखे। कोई भी ऐसा सामान ना रखे जिसमे जंग लगा हो या वो बहुत पुराना हो। क्योकि अगर आपने अपने घर के या ऑफिस के पूर्व दिशा में कोई भी ऐसा सामान रखा तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपने पूर्व दिशा को एकदम साफ़ रखे। कोई भी वहाँ पर कूड़ा कबाड़ या डस्टबिन नहीं होनी चाहिए। और अपने उत्तर दिशा में चौड़े पत्तो वाला पौधा लगाए। ऐसे लोग अगर ये तीनो दिशा संभाल ले अपने घर की तो इनको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इनका नाम नुबेर सही हो ये रेड जिसपर पहने और ये तीन दिशा को संभाल ले वे बिलियनेर होंगे। यह तो एकदम सुनिश्चित है। ये पैदा ही हुए है जितने के लिए। इनके सामने जो इनके प्रतियोगी होते है उनका कोई मौका होता ही नहीं है। बस इनको ये चीज़े करने होगी वे अजेय होंगे।
BEST PROFESSION
1-Finance Related Work
2- Education Institution
3- Sports
4- Mass Media
5- Banking Sector Job
6- Business
LUCKY NUMBER – 1 & 2
LUCKY COLOUR – Red & White (Pure)
DIRECTION – East Zone
BRESLET – Red Jasper & Citrine