
Anuranjinee Gupta| Driver number 3 and Conductor number 6| Numerology Video
मूलांक 3 और भाग्यांक 6 मेरा पसंदीदा संयोजन है, क्यों क्योकि मुझे ये लगता है की ये लोग बहुत ही लकी होते है। जैसे बोलते है ना की हर चीज़ है इनके पास इनके पास वो क्षमता भी है ज्ञान भी है और उस ज्ञान को किस तरह से दुनिया के सामने तरह से दिखाना है इसकी समझ भी है।
आइये जानते है इनके बारे में कुछ बाते:-
आज मै लेकर आई हु आपके लिए मूलांक 3 और भाग्यांक 6 के बारे में बहुत सारी बाते उनका लकी नंबर, लकी कलर उनको कौन सा काम, कौन सा व्यवसाय करना चाहिए | कौन सा स्टोन पहने कौन सा स्टोन ना पहने और सबसे ज्यादा जरूरी बात की वास्तु के हिसाब से कौन सी दिशा उनके लिए ज्यादा अच्छी है। किस दिशा में कौन सा सामान ना रखे। क्या छोटे छोटे उपाय वो करे | कौन सा ब्रेसलेट पहनना चाहिए, किस दिशा में बैठकर पढ़ाई करे ये सारी की सारी चीज़े इसमें बताई जाएगी |
मूलांक 3 (ब्रहस्पति)
भाग्यांक 6 (शुक्र)
मूलांक 3 कौन है मूलांक 3 वाले लोग जो किसी भी महीने की 3,12,21 या 30 तारिक को पैदा हुए है वो मूलांक 3 वाले लोग है, और जिनकी पूरी जन्मतारीख को मिलाकर 6 आये तो उनका भाग्यांक 6 होता है।
For Example :- 03/03/1998
= 3+3+1+9+9+8 =33
= 3+3 = 6
आइये देखते है मूलांक 3 और भाग्यांक 6 क्या होता है:-
सारे देवताओ के गुरु देव गुरु ब्रहस्पति बहुत ज्यादा जानकार, हमेशा दुसरो के फायदे के बारे में सोचने वाले हमेशा देने का भाव रखने वाले। अपने लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए हमेशा देने का भाव रखने वाले। देव गुरु बृहस्पति की प्रवृत्ति ही यही है। वही पर साथ में इनके है भाग्यांक 6 पूरी तरह से विपरीत इसलिए बोलूगी की जहा एक तरफ देव गुरु बृहस्पति तो वही पर राक्षसों के गुरु शुक्रचार्य 6 नंबर हर चीज़ चाहिए हर तरह का सुख चाहिए अपने लिए। निश्चित रूप से जहा पर हम कहते है की 3 नंबर बहुत ज्यादा जानकार है वही पर 6 नंबर को आकर्षित करती है हर तरह की लक्ज़री बड़ा घर, बड़ी गाड़ी। लड़के है तो इनको लड़किया आकर्षित करेगी और अगर लड़किया है तो इनको लड़के आकर्षित करेंगे। पूरी तरह से विपरीत स्वभाव है दोनों गुरुओ का। एक तरफ है देवताओ के गुरु बृहस्पति और एक तरफ है राक्षसों के गुरु शुक्र।
https://youtu.be/KyrmFYr8TdM
दोनों विपरीत स्वभाव के होते है:-
जब किसीका भी मूलांक 3 और भाग्यांक 6 होता है तो कई बार ऐसे लोगो को कहा जाता है की ये लोग इस वजह से तरक्की नहीं कर पाते है क्योकि जो इनकी मानसिकता होती है ये कभी भी किसी भी रास्ते पर पूरी तरह नहीं चल पाते है। जब मानसिकता पूरी तरह से विपरीत है एक तरफ मूलांक कुछ और करने को दबाव दे रहा है वही दूसरी तरफ भाग्यांक किसी और तरफ खींच रहा है। जब हम कहते है न की या तो हम पूरी तरह से ज्ञान की तरफ ही है या तो फिर हम कहे की पूरी तरह से हम मटेरियल ज़िंदगी की तरफ ही है। हमको सिर्फ और सिर्फ मटेरियल लाइफ की ही चीज़े चाहिए, तो दोनों नंबर एक दूसरे के दुश्मन होने की वजह से इनकी ज़िंदगी में बहुत सारे दरार बहुत सारी बाधा आती है। ये लोग बहुत ज्यादा कुछ प्राप्त नहीं कर पाते है ऐसा भी आपने सुना होगा लेकिन मै इस बात को पूरी तरह से इनकार करती हु। क्योकि मेरे पास बहुत सारे उदहारण है।
अत्यंत विख्यात लोगो में से होते है:-
मूलांक 3 और भाग्यांक 6 वाले लोगो ने दुनिया में क्या क्या नहीं कर रखा है। जेफ्फ बेजॉस अमेज़ॉन के सीईओ दुनिया के सबसे आमिर श्रेणी में ये है। वारेन बुफे ये ब्रिलिएंट इन्वेस्टर है। ये दो नाम ऐसे थे जो की बहुत ज्यादा शक्तिशाली नाम है जो की दुनिया जानती है। और मै कुछ ऐसे लोग को भी जानती हु जोकि इतना ख़ासकर काम नहीं कर पा रहे है जितना की वो कर सकते है। मेरे हिसाब से मूलांक 3 और भाग्यांक 6 वाले बहुत ख़ासकर प्रदर्शन कर सकते है क्योकि इनके पास दोनों चीज़े है ये आपने लिए बहुत ज्यादा शुभ साबित हो सकते है क्योकि इनके पास बृहस्पति की भी शक्ति है और शुक्र की भी शक्ति है। लेकिन इनको संतुलन बनाना होगा | एक ऐसे नाम नंबर का जो की 3 नंबर को और 6 नंबर को सिंक करके रखे। अगर इनका नाम नंबर गलत है तो जो भी सारी आपने गलत बाते सुनी है 3 और 6 वालो के बारे में वो सारी सच हो जाएगी।
अगर नाम नंबर सिंक नहीं है तो:-
अगर इनका नाम नंबर इनके मूलांक और भाग्यांक से सिंक नहीं हो रहा है तो है हो सकती है। लेकिन अगर इनका नाम नंबर मूलांक और भाग्यांक के साथ सिंक कर दिया जाये तो ये दुनिया जीत सकते है। ये बहुत ही बौद्धिक इंसान बन सकते है और हर तरह की मटेरियल चीज़ को आकर्षित करते हुए अपने आचार विचार को ज़िंदा रख सकते है। लेकिन अगर नाम नंबर सही नहीं है तो ये लोग मुसीबतों को खुद ही दावत देते है। अगर नाम नंबर सही नहीं है तो जरूरत से ज्यादा खर्चा , ड्रग्स , शराब इन सब चीज़ो की तरफ बहुत आकर्षित हो जायेगे। लेकिन अगर नाम नंबर सही है तो अपने ज्ञान को अपनी बुद्धि को अपने लिए इस्तेमाल कर पाएंगे। अपने लिए अच्छा घर अच्छी कार और अच्छा पैसा इक्कठा कर पाएंगे। नंबर 3 और नंबर 6 साथ में होना गलत नहीं है। कम से कम उस इंसान के लिए तो गलत नहीं है अगर उसका नाम नंबर सही है तो |
वास्तु के हिसाब से उचित दिशा:-
नंबर 3 और नंबर 6 वालो को अपने घर के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व क्षेत्र को बहुत ध्यान से रखना चाहिए। उतर और दक्षिण में कोई कूड़ादान ना हो, टॉयलेट ना हो अगर टॉयलेट है तो उसको ट्रीट कर ले। लेकिन अगर आपके घर के उत्तर पूर्व में टॉयलेट है तो उसका कोई ट्रिटमेंट नहीं हो सकता है मै हमेशा बोलती हु की किसी भी क्षेत्र में टॉयलेट है तो उसका ट्रीटमेंट कर सकते है लेकिन उत्तर पूर्व में टॉयलेट है, तो उसको आपको वहा से हटाना ही होगा और वहा पे ज़मीन बनानी पड़ेगी। आपके घर के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व में टॉयलेट ना हो ये ठीक करवा लीजिये और वहा पर कोई कूड़ा ना हो और अपने घर के दक्षिण पूर्व में आप कोई भी लाल रंग का शो पीस रखे। उसके बाद देखिये आपकी ज़िंदगी में जो अनावश्यक समस्या है, वो धीरे धीरे सही होनी हो जायेगी। जो आपकी ज़िंदगी में बिन बुलाये मेहमान वाली परेशानिया है वो अपने आप रास्ते से हट जाएगी।
ये ब्रेसलेट पहने:-
आप रेड जैस्पर का ब्रेसलेट जरूर पहने। रेड जैस्पर का ब्रेसलेट आप लोगो के लिए जीवन बचाने वाला ब्रेसलेट है। रेड जैस्पर का ब्रेसलेट संतुलन बनांता है 3 और 6 वाले लोग इसको जरूर पहने। आपको एहतियात बस ये रखना है, की जब भी आप कोई भी क्रिस्टल अपने हाथ में पहनते है, तो उसको पूर्णिमा के दिन अपने हाथ से निकालकर के पुरे चाँद की रोशनी में बाहर रखे और अगले दिन सुबह जैसे मंदिर में धुप जलती है उसमे थोड़ा सा धुप का धुँआ दिखाकर वापस अपने हाथ में पहन ले। आप कोई भी रविवार अपने हाथ में रेड जैस्पर का ब्रेसलेट पहन सकते है।
टम्बल्स भी रख सकते है:-
रेड जैस्पर के टम्बल्स अपने घर के दक्षिण में रखे और ग्रीन एवेंटूरिनी के टम्बल्स अपने उत्तर में रखे। इसको रखने के 15 दिन बाद आप खुद देखेंगे की आपकी लाइफ खुद सही रास्ते पे जाएगी |
BEST PROFESSIONS
1-Cars
2- Perfumes
3- Luxury related work
4- Textile
5- Import-Export
6- Art Related Work
7- Mass Communication
8- Education Institution Work
9- Stock Market Related Work
10- Commission Based Work
LUCK NUMBER– 1 & 9
LUCKY COLOUR– Red & Orange
DIRECTION– South & North Zone