
Dhanteras Videos | किस विधि से करे धनतेरस पर पूजा जिससे घर में हो धनवर्षा ?
सोची हुई इच्छा पूरी होती है धनत्रयोदशी में :-
आज हम बात करने जा रहे धनतेरस की सरल सी विधि के बारे में जिससे सचमुच में धनतेरस को धन देने वाली तिथि बना दिया जा सकता है। ये जो आज मै शक्ति पूर्ण विधि बताने जा रही हु इसको जरा सा भी छोड़ना नहीं है, क्योकि ये बहुत जबरदस्त काम करता है। ये मै 10 सालो से कर रही हु और कोई एक साल भी ऐसा नहीं गया जिस साल मै ये बोलू की जो भी चीज़ मैंने सोची हो पहली धनत्रयोदशी पर वो दूसरी धनत्रयोदशी तक पूरी न हुई हो। मतलब पहली दिवाली हो जो सोच के पूजा की हो वो अगली दिवाली तक वो सोची हुई चीज़ पूरी न हुई हो ऐसा हो नहीं सकता। इसलिए मै इस बात की गेरेंटी लेकर बोल सकती हु की जो मै बोलने जा रही हु, जो मै आपको रहस्य्मयी चीज़ बताने जा रही हु वो बहुत ज्यादा शक्ति पूर्ण है। इसलिए कोई भी एक चीज़ को ऐसे छोड़ना नहीं है । जो चीज़ जैसे बताई जाये उसको वैसे ही किजिएगा और मै इसमें आपको वास्तव में पूजा करके दिखाउंगी की क्या कैसे किस तरह से पूजा की जाती है।
क्या खरीदे क्या ना ख़रीदे, कैसे पूजा करे :-
आज मै लेकर आई हु बहुत अपेक्षित विषय जिसका अनुरोध आप सब ने मुझसे बहुत ज्यादा की थी। की इस बार हम धनतेरस में क्या करे किस तरह से पूजा करे क्या चीज़े खरीदे क्या चीज़े न खरीदे बहुत सारी बाते लोग करते है। ये खरीदो ये मत खरीदो ऐसे करो ऐसे मत करो। क्या धनतेरस चीज़े खरीदने के लिए है या फिर उस दिन कुछ पूजा भी करनी चाहिए। इसका मुख्य मकसद क्या है और इसका उद्देश्य क्या है। तो आज मै आपको जो चीज़ बताओगी वो शायद अपने कभी नहीं सुनी होगी क्योकि ये इतनी ज्यादा रहस्य्मयी चीज़ है की शायद बहुत ही कम लोग इस चीज़ के बारे में जानते होंगे या शायद आपको इसके बारे में किसी ने ना बताया हो। जो बहुत ज्यादा ग्रंथो को पढ़ने में विश्वास रखते है। तेह तक जाने में विश्वास रखते है सिर्फ वही लोग इसके बारे में जानते होंगे तो अगर आप इस बारे में जानते होंगे तो बहुत अच्छी बात है और अगर नहीं जानते है तो इस वीडियो को अंत तक देखिएगा क्योकि मै बहुत सारी ऐसी बाते बताने वाली हु जो धनतेरस को सचमुच में धन त्रियोदशी (धन देने वाली) तिथि बना देगी आपके लिए। और अगर आपने जिस तरह से मै बताने जा रही हु उस विधि से आपने उस समय में जिस समय का जो मुहर्त में मै आपको पूजा करने को बताने जा रही हु अगर आपने उस तरिके से काम किया। इस साल आपको जो भी जितना भी चाहिए उतना पैसा अर्जित करने से कोई भी रोक नहीं सकता आपको।
धन से ज्यादा जरूरी स्वास्थ है:-
बात करे धन की तो धन जो आप समझते है वो तो है ही लेकिन अगर कोई इंसान अगर बीमार है तो उसके लिए धन उसका स्वस्थ है तो अगर आप बीमार है तो भी ये जो धनतेरस है ये बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण दिन होने वाला है आपके लिए।
सही सामान और सही समय पे पूजा करना जरूरी है:-
इस वीडियो में मै मूल रूप से सब कुछ बताऊगी जो भी मुहर्त है इस 2021 के मुहर्त अलग अलग शहर के हिसाब से अलग अलग राज्यों के हिसाब से अलग अलग समय का मुहर्त है वो सारा का सारा इस वीडियो में मै दिखाउंगी तो इसलिए इस वीडियो को आराम से देखिये और जानिए की हर किसी को सोना चाँदी खरीदने की जरूरत नहीं धन त्रियोदशी के दिन। सोना चाँदी से भी लाख गुना बेहतर चीज़े खरीदी जा सकती है धन त्रियोदशी को सचमुच में एक महत्वपूर्ण और धन देने वाला दिन बनाने के लिए। पूजा करना और सही तरिके से और सही समय पर पूजा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। सही चीज़ खरीदना महत्वपूर्ण है । बावजूद की हमारे दिमाग में बस गया है की सोना चाँदी खरीद लो कुछ महंगा खरीद लो धन त्रियोदशी वैसे ही मनेगी ना। तो मै आज आपको बताती हु की क्या आपको बिलकुल करना है धन त्रियोदशी के दिन।
तो आइये शुरू करते है-
ये जो वीडियो है ये मै श्रृखला में बना रही हु की ये जो दिवाली के पाँच दिन है
1-धनत्रयोदशी
2-नरकचतुर्दशी
3-दीपावली (अमावस्या की रात )
4-गोवर्धन पूजा
5-भाईदूज
ये पाँचो दिन आपको क्या करना है किस समय पर करना है, किस तरह से करना है। क्या खरीदना है क्या नहीं खरीदना है पूजा कौन से स्थान पर होनी चाहिए वास्तु के हिसाब से सारी चीज़े मै बताऊगी ये एक वीडियो में आवरण कर पाना वास्तव में मुश्किल है इसलिए वीडियो पांच श्रखलाओ में बनेगी। आप सारी की सारी वीडियो देखिएगा दिवाली से पहले। इस दिवाली में आमंत्रित किजिएगा लक्ष्मी माँ को अपने घर और उनको विराजमान किजिएगा स्थिरता से अपने घर में।
तीन तरह से होगी पूजा:-
तो सबसे पहले धनत्रयोदशी के दिन तीन तरह से आप पूजा करेंगे। अब तीन तरह से पूजा करने का ये मतलब मत समझ लीजियेगा की बहुत लम्बी चौड़ी पूजा होने वाली है नहीं बहुत लम्बी चौड़ी पूजा नहीं होने वाली लेकिन तीन तरह से कैसे पूजा होगी वो मै बताती हु आप सबको |
प्रथम भाग में धनत्रयोदशी की पूजा करे:-
पहली पूजा होती है कुबेर जी की क्योकि इस दिन कुबेर जी महालक्ष्मी जी के साथ समुंद्र से प्रकट हुए थे। कुबेर जी को कहा जाता है धन के देवता है वो एक यक्ष और वो खजाने के मालिक है जितना भी धन है दुनिया में उसके सबके रखवाले है। हम पूजा करते है कुबेर जी की धनत्रयोदशी के दिन।
दुसरे भाग में धन्वंतरि जी की पूजा करेंगे:-
दूसरा हम आज पूजा करते है धन्वंतरि जी की क्योकि धन्वंतरि जी भी आज के दिन ही प्रकट हुए थे। उनका जन्मदिन आज के दिन ही हुआ था। वो आयुर्वेद के देवता है तो आज के दिन जितने लोग भी बीमार है या बहुत दिनों से जिनके घर में बीमारी ने घर बना लिया है, लोग बार बार बीमार पड़ रहे है तो उनके लिए भी आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। आज हम लोग पूजा करते है धन्वंतरि जी की।
तीसरे भाग में यम दीपक की पूजा करेंगे:-
तीसरा हम आज पूजा करते है यम दीपक की यम दीप दान भी करते है। जिससे की हमारे घर में किसी की भी अनिश्चित काल पर मृत्यु ना हो।
सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज़े खरीदे:-
तो ये तीनो चीज़े कैसे करते है किस तरह से इनको करना है वो सब मै बताऊगी और आज के दिन धनत्रयोदशी के दिन बहुत ज्यादा माना जाता है की हम लोग नई चीज़े खरीदे कार खरीदे, मोबाइल खरीदे सोना खरीदे चाँदी खरीदे बर्तन ख़रीदे ये सब कुछ मत खरीदिये जो खरीदना है वो खरीदिये। मै बताती हु आपको की सबसे ज्यादा क्या खरीदना महत्वपूर्ण है इस दिन आज के दिन आप झाड़ू जरूर से जरूर खरीदे। दूसरा आज के दिन अपने घर में कुबेर जी स्थापित करना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। तीसरा इस दिन सात कोडिया खरीदिये और कोई भी ऐसा बर्तन जो आप अपने किचन में इस्तेमाल करेंगे। ल्र्किन सबसे ज्यादा जरूरी है कुबेर जी की मूर्ति। कुबेर जी की मूर्ति आप पहले से भी मंगवा कर रख सकते है क्योकि कुबेर जी की प्रतिमा की आज पूजा होगी। कुबेर जी की प्रतिमा को खोलना इस दिन है और उसे अपने घर में स्थापित धनतेरस वाले दिन करना है। जिस तरह से मै आपको बताऊगी।
सोना चाँदी खरीदना जरूरी नहीं है :-
सोना चाँदी खरीदना महत्वपूर्ण नहीं है। जो शास्त्रों में जो लिखा गया था वो था सोने की प्रतिमा कुबेर जी लेकिन सोने की प्रतिमा कुबेर जी की बहुत ज्यादा महंगी पड़ जाती है इसलिए पीतल और सोने को मिला कर हम प्रतिमा बनाये तो वो मूर्ति भी सोने के सामान मानी जाएगी। तो उस तरह की मूर्ति एक प्रतिमा आप कुबेर जी की स्थापित कर सकते है।