
Anuranjinee Gupta| कैसा रहेगा 2022 Personal Year 1 | Numerology Video
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा ????
किन लोगो का व्यक्तिगत वर्ष 1 बनेगा और ये व्यक्तिगत वर्ष आपके लिए कैसा रहेगा। हम जानेगे की ये 2022 किन लोगो के लिए व्यक्तिगत वर्ष 1 होगा।
उदाहरण के लिए :-
4/9/1998
= 4+9+2+0+2+2
= 19
= 1+9
= 10
= 1+0
= 1 personal year
अगर आपका व्यक्तिगत वर्ष 1 है तो:-
1 नंबर सूर्य का नंबर है। ये यहाँ पर आपको मूल रूप से नई शुरुआत देने के लिए आया है, यहाँ पर आप कोई नया उद्यम शुरू करोगे तो आपके लिए बहुत फलदायक रहेगा। आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। अगर आपके मैं में कोई विचार आ रहा है, कोई प्रोजेक्ट आ रहा है बस, आगे बढ़ो। यह नया साल आपका साथ देने वाला है।
किन लोगो का ये बहुत सहयोग करेगा:-
ये उन लोगो का ज्यादा सहयोग करेंगे जिनका मूलांक 1 है और अगर उनका व्यक्तिगत नंबर 1 है, तो उन लोगो का बहुत सहयोग करेगा। जिनका मूलांक 9 ,5 , 3 है और अगर उनका व्यक्तिगत नंबर निकल कर 1 आ रहा है, तो ये इन सब मूलांक वालो को बहुत ज्यादा सहयोग करेगा। लेकिन ये मूलांक 8 , 17 एक 26 वालो के लिए थोड़ा खतरनाक हो सकता है। अगर इनका व्यक्तिगत नंबर 1 निकल कर आता है, तो इनके लिए थोड़ा सा कठोर अवधि हो सकती है। आप इसमें सफलता पा सकते हो बशर्ते आपको बाकि लोगो से थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी होगी। इस साल आपको किसीसे उलझना नहीं है, बिना बात की बहस बिना बात की चर्चा में नहीं पड़ना है।

इन लोगो के लिए साल कैसा रहने वाला है:-
आपके जीवन में जो ये नया शुरू होगा उसको आप पूर्ण ऊर्जा के साथ शुरू कर सकते हो। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए उपयुक्त समय अवधि है। अगर आपका व्यक्तिगत नंबर 1 बन रहा है। ये साल नाही आपकी ज़िन्दगी में कुछ नया लेकर आएगा बल्कि ये साल आपके आने वाले सालो के लिए एक तरह से योजना बनाने की अवधि है। आप जो भी चीज़ की शुरुआत करोगे उसकी सफलता निश्चित है।व्यक्तिगत नंबर 1 ऐसा है जैसे पूरी रात के बाद एक नई सुबह होती है,तो रात की जो भी निराशा अँधेरा पन सब दूर हो जाता है, जब सुबह सूरज निकलता है और चारो तरफ रोशनी फैलता है अपना उजाला देता है। ये आपके लिए आपने अभी तक जितनी निराशा, परेशानिया और नकारात्मक चीज़े देखी है वो एकदम सब धूल जाएगी। ये मूल रूप से आपके ज़िन्दगी की नई सुबह है।

ये साल नए अवसर लाया है:-
आप नए नए लोगो से, नए व्यक्तित्व से और नए मौका मिलोगे। ये आपके चमकने का समय है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा नए प्रेम सम्बन्ध बनेगा गर पुराना नही चल रहा है। इस समय आप रचनात्मक क्षेत्र में चमक सकते है कोई नई मशीनरी खरीद सकते है नया घर खरीद सकते है। ये बहुत अच्छा समय है आपके लिए। प्रेम सम्बन्ध में अगर परेशानिया आ रही है तो ये साल है उनको ठीक कर लेने का और इस साल आपको नए प्रेम सम्बन्ध भी मिलेंगे जो की आपके पुरे जीवन के लिए फलदायक साबित होंगे। आपका व्यक्तिगत नंबर आपके लिए नए विकास का अवसर उच्च स्थिति हर चीज़ लेकर आ रहा है।

इस साल करना क्या है:-
इस साल जिन भी लोगो का व्यक्तिगत नंबर 1 है सिर्फ मूलांक 8 वालो को छोड़ के इस साल आप सब लोग जिनका व्यक्तिगत नंबर 1 है वो सूर्य को जल चढ़ाये। इससे आपको धन में वृद्धि मिलेगी आपके मान सम्मान में वृद्धि मिलेगी।
