
Anuranjinee Gupta| कैसा रहेगा 2022 ??? Personal Year 2| Numerology Video
कैसा रहेगा आपका ये साल 2022 ????
आपको इस साल क्या करना है क्या नहीं करना है कौन सी चीज़े टालनी है कौन सी चीज़े विस्तार में करनी है। ये सारी बाते उन लोगो के लिए है जिनका व्यक्तिगत नंबर 2 है।
उदाहरण के लिए:-
= 3/2/1998
= 3+2+2+0+2+2
= 11 = 1+1
= 2 Personal Year
अत्यंत भावुक रहेगा ये साल:-
इस साल आप ज्यादा भावुक होने वाले हो, आपकी भावनाये बहार निकल कर आएगी। शादी करने के लिए अच्छा समय है क्योकि भावनाओ का मतलब है प्यार, गुस्सा भी है लेकिन प्यार भी है। किसी नए काम की शुरुवात एकदम से ना करे। कोई बहुत बड़ा निवेश ना करे। अगर ये आपका व्यक्तिगत नंबर 2 बन रहा है तो। योगा आपके लिए मूल मन्त्र है। इस साल आपको योगा करना ही करना है आपके भावनात्मक स्वभाव को सेट करने के लिए। अगर जिन लोगो का मूलांक 4 है तो इस साल आपको बहुत ध्यान रखना है उससे बाते करनी है उससे बाते निकलवानी है।

योगा करना अत्यंत जरूरी है:-
ये व्यक्तिगत नंबर 2 आपको नुकशान पहुंचा के नहीं जाने वाले है लेकिन आप कई बार भावनाओ में बेहकर अपना खुद का नुकशान कर लेंगे। आपको 5 मिनट बिना कुछ सोचे बिना कुछ दिमाग में लाये बिना बैठे। मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। आप शुरू करिये होगा। ये व्यक्तिगत नंबर 2 है आप कोई भी नियम बनओगे तो उसको आप अनुसरण कर पाओगे। आपको भावनात्मक व्याकुलता होगी।

किन किन बातो का ध्यान रखना है:-
आप अपने लव पार्टनर के लिए समय निकाले उनसे बात करे उनको समय जरूर दे। अगर आप शादी करना चाहते है तो ये साल आपके लिए बहुत अच्छा है,आप शादी कर सकते है। प्यार ज्यादा होगा और झगड़े भी ज्यादा होंगे क्योकि आपका व्यक्तिगत नंबर 2 है। आपके मिजाज़ बदलते रहेंगे, किसी समय आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे और किसी समय आप बहुत ज्यादा तनाव महसूस करेंगे। ये आपके मनोदशा में उतार-चढ़ाव का साल है।

किनके लिए अच्छा है और किनके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा:-
कुछ मूलांक वालो के लिए व्यक्तिगत नंबर 2 बहुत अच्छा होंरे वाला है। जैसे की जिनका मूलांक 1 , 3 , 5 और 7 इन सबके लिए व्यक्तिगत नंबर 2 बहुत अच्छा होने वाला है। किन लोगो के लिए व्यक्तिगत नंबर 2 बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा। वो है मूलांक 4 , 8 और 9 वाले लोग जिनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहेगा। जिनके लिए चुनौतीपूर्ण है ये साल वो योगा जरूर करे जिससे उनको मदद मिलेंगे साल को अच्छा करने में और जिनके लिए अच्छा है वो भी योगा जरूर करे ताकि ये साल और अच्छा हो सके।
क्यों चुनौतीपूर्ण है और क्या करे:-
मूलांक 4 वालो के लिए योगा इसलिए जरूरी है, अगर ये योगा नहीं करेंगे तो चुनोतियो से घिर जायेगे। अगर मूलांक 8 वाले योगा नहीं करेंगे तो ये लोग भ्रम में रहेंगे इसलिए इनको य्पोगा करना जरूरी है। मूलांक 9 वालो के लिए योगा इसलिए जरूरी है, क्योकि उनको गुस्सा बहुत ज्यादा आता है तो उनके गुस्से को नियंत्रण में लेन के लिए आपको योगा करना बहुत ज्यादा जरूरी है। ये पानी है जिस बर्तन में डालोगे उस बर्तन का आकार ले लेगा। इसको आपको आकार देना है। आप किस तरह से अपने व्यक्तिगत नंबर 2 को उपयोग में लाना चाहते हो, आप चाहो तो इसको बहुत अच्छे तरिके से उपयोग कर सकते हो और अगर आप चाहो तो इसको बर्बाद कर सकते हो। ये आपके ऊपर और आपके हाथ में है।

Great content! Keep up the good work!