
Anuranjinee Gupta| कैसा रहेगा 2022 Personal Yera 7| Numerology Video
क्या आपका ये साल 2022 आपका व्यक्तिगत नंबर 7 है।
उदाहरण:-
= 1/9/1995
= 1+9+2+0+2+2
= 16 , 1+6
= 7 (Personal Year)
आइये देखते है कैसा होता है ये साल:-
व्यक्तिगत नंबर 7 उच्च ज्ञान का वर्ष है। अगर उच्च शिक्षा पाना चाहते है वो चाहे वास्तु, ज्योतिष या अंकज्योतिष हो, तो ये आपके लिए बहुत अच्छा साल है। अगर आप आध्यात्मिकता में जाना चाहते है,तो ये आपके लिए बहुत अच्छा साल है। अगर आप अपने आपको जानना चाहते है, तो ये आपके लिए बहुत अच्छा साल है। इस साल आपको जरूरत है थोड़ा आसान रहने की और चीज़ो को जैसे चल रही है वैसे देखने की क्योकि अचानक परिवर्तन होंगे। चीज़े एकदम से पलट जाएगी बदल जाएगी नई संभावना मिलेगी चीज़ो को देखने का नजरिया बदलेगा।

आपके लिए ये साल जबरदस्त होगा:-
किसी किसी के लिए ये साल बहुत जबरदस्त परिवर्तन लेकर आएगा आर्थिक दृष्टि से, सोच से और व्यापार में और शैक्षिक पृष्ठभूमि दिमाग में एकदम बदलाव आएंगे। ये साल बहुत जबरदस्त परिवर्तन का होने वाला है आप लोगो के लिए जिनका व्यक्तिगत नंबर 7 है। आर्थिक दृष्टि से कई बार बोलै जाता है की 7 का नंबर है आर्थिक दृष्टि से इतना अच्छा नहीं होगा। ये साल आपको आर्थिक दृष्टि से परमानंद दे सकता है। अगर आपका मूलांक 3 , 4, 2 है तो ये आपको आर्थिक दृष्टि से परमानंद दे कर जायेगा।आप उच्च शिक्षा के लिए जा सकते हो।

किसी भी निचले वर्ग को व्यंग ना बोले:-
ऐसा बहुत सारे लोगो का मानना है की ये 7 नंबर बहुत सारी बाधाएं लेकर आता है। अगर आपके घर में जो भी घर की मदद करने के लिए नौकर आते है उनको अगर आप अच्छे तरिके से बात करते हो उनको कभी अपशब्द नहीं बोलते हो, तो हो ही नहीं सकता की ये साल बुरा जाये। अगर आप समाज के निचले तबके की मदद करते हो जैसे रिक्शा ठेला वाले अगर आप इनलोगो से सौदेबाजी करते हो तो आपको ये केतु वाले साल से डरने की जरूरत है। अगर आप उन लोगों के प्रति दयालु हैं,तो आपको 7 नंबर डरने की जरूरत नहीं है। आपके लिए ये साल बहुत अच्छा जाने वाला है।

ये रेमेडी करे आपका स्वास्थय सही रहेगा:-
आपको स्वास्थ्य के अनुसार थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है, जैसे की आपको बाहर का चटर- पटर आपको नहीं खाना है। अगर आप ये सब बाहर का ये सब नहीं खाओगे तो आपको परेशानी नहीं होगी। लेकिन अगर अपने केतु के साल में ये सब चीज़े बंद नहीं की तो फिर परेशानी होगी और कुछ लोगो के ओप्रशन की योजना बन सकती है। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो आप अपने ऊपर से सात बार सतनाजा उतार के किसी गरीब इंसान को दान कर देना। आपके ऊपर से जो भी परेशानिया है वो छटने लग जाएगी।

कुछ बदलाव आपके जीवन में परिवर्तन ले आएगा:-
अगर आप इस समय पर कोई भी ऐसा काम करते है जो की समाज के निचले वर्ग के लोगो को नीचा दिखते है तो आपको नतीजा भुगतना पड़ेगा। फिर अगला साल आपका व्यक्तिगत नंबर 8 होगा जो की शनि होगा और वो फिर आपके साथ न्याय करेगा। न्याय के मतलब है अगर अपने अच्छा किया है तो अच्छा देगा और अगर बुरा किया है तो बुरा देगा। आपको योगा करना है इस साल किया गया योगा आपको जीवन भर परिणाम देता है। आप अपने घर के उत्तर पूर्व दिशा में बैठकर सिर्फ पांच मिनट योगा करे। आपका पूरा जीवन बदल जाएगा।