
Anuranjinee Gupta| Driver number 7 and Conductor number 8| Numerology Video
मूलांक 7 और भाग्यांक 8 वाले लोग वास्तव में मेहनती लोग होते हैं। इनको हर कदम पर देरी और बाधाएं मिलती है लेकिन ये लोग लगातार लगे रहते है और जीतकर ही दम लेते है।
आइये जानते है इनके बारे में:-
7 क्या है केतु लगातार किसी चीज़ के पीछे लगे रहना 8 का मतलब है शनि ध्यान,अनुशासन होकर शनि धीरे-धीरे थोड़ी मेहनत थोड़ा संघर्ष लेकिन सफलता बहुत उच्च तो 8 नंबर ये सारी चीज़े देता है। जीवन में बहुत संघर्ष किया है बहुत बहुत ज्यादा मेहनत की है निराशा हाथ लगी है लेकिन ऐसा भी नहीं है की सफलता कभी मिली ही नहीं है। आपने आशा देखि है निराशा देखि है लेकिन आप लगे ही रहे है। एक दिन आप सफल जरूर होंगे और जिस दिन आप सफल होंगे ना उस दिन दुनिया आपकी सफलता देखेगी।

कभी हारना नहीं सीखा:-
इन लोग ने एक बार अगर निश्चय कर लिया तो बीच में छोड़ने वालो में से नहीं है, अपने उद्देश्य तक पहुंचकर ही रुकेंगे। इन्होने अपने जीवन में गिरना देखा है लेकिन हारना नहीं सीखा है। आपको कोई तब तक नहीं हरा सकता जब तक की आप खुद ना हार मान लो और ये हार मैंने वाले ही नहीं है। जैसे जैसे समय गुजरता है ना ये बहाओ के विलोम तैरना तक सीख लेते है। ये लोग मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत मजबूत होते है। अपने आस पास वालो से बहुत ज्यादा सफलता अर्जित करते है।

इनके स्वभाव को समझाना मुश्किल है:-
कई बार आपको ये बहुत शांत, ठन्डे से दिखाई देंगे तो किसी समय बहुत अशिष्ट दिखाई देंगे। इनके स्वभाव को समझपाना थोड़ा सा मुश्किल है। इनको घूमना पसंद होता है आध्यत्मिक में मन लगता है। इनको एकांत की जगह पसंद होती है।

नाम नंबर सही होना चाहिए:-
अगर इनका नाम नंबर सही नहीं है ना तो वे अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में सक्षम नहीं होंगे। ये कड़ी मेहनत करने के बावजूद वे जीवन में अपनी चाहत को हासिल नहीं कर पाएंगे। इनका नाम नंबर सही होना बहुत जरूरी है क्योकि आपके पास वो सारे अस्त्र-शस्त्र होने चाहिए जिससे आपकी मेहनत रंग लाये। अन्यथा इनका जीवन असंतुष्ट रहेगा।
ब्रेसलेट कौन सा पहने उचित दिशा:-
इनके लिए सबसे अच्छे ब्रेसलेट है ग्रीन अवेंचुरिने और साथ में मदर ऑफ़ पर्ल्स जरूर से जरूर पहने। कम से कम दो मदर ऑफ़ पर्ल्स और बीच में ग्रीन अवेंचुरिने पहने। इनके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होगा। इनके लिए सबसे अच्छी दिशा है उत्तर दिशा कम से कम उत्तर में बैठकर योगा जरूर करे।


LUCKY NUMBERS- 5 & 4
LUCKY COLOURS- Cream & Green
PROFESSIONS
- Heavy Machinery Related Work
- Iron-steel Related Work
- Medicine Related Work
- Metal Related Work
- Computer Related Work
- Electronic Related Work
- Stationary Related Work
- Restaurant Related Work