
Anuranjinee Gupta| Driver Number 9 and Conductor Number 8| Numerology Video
मूलांक 9 और भाग्यांक 8 वाले लोग, 9 मगल बहुत तेज़ चलने वाला ग्रह और वही 8 बहुत ज्यादा धीमा ये दोनों एक संघर्ष का कारण बनते है। मूल रूप से इनके मन और शरीर का मेल नहीं हो पाता है।
मूलांक 9 (मंगल)
भाग्यांक 8 (शनि)
आइये जानते है इनके बारे में:-
8 नंबर ने संघर्ष बहुत देखा होगा, बहुत कठिन परिश्रम किया होगा लेकिन आपको 9 नंबर हरने नहीं देगा। 9 नंबर ऐसा नंबर है जो कभी हारेगा नहीं और कभी कठिनाइयों का सामना करने से पीछे हटेगा भी नहीं और सबसे ज्यादा समझदार सबसे ज्यादा अनुभवी अगर कोई है तो ये लोग है। इनको भले बुरे की ज्यादा अच्छी समझ होती है और ये कोई भी फैसला ऐसे ही नहीं ले लेते है उसको देखेंगे समझेंगे विश्लेषण करेंगे तब निर्णय लेंगे।

अत्यंत संघर्ष होता है जीवन में इनके:-
ऐसे लोगो की आप कहानी सुनोगे ना तो आपको लगेगा की ये लोगो ने बहुत झेला है ये लोग टूटते नहीं है, संघर्ष करते रहेंगे और फिर वे एक विजेता के रूप में उभर कर निकलते है। ये ज़िंदगी के संघर्ष से अपने आपको निकाल लेते है। आप ऐसे लोगो को बहुत उच्च पद पर देखेंगे जो की ये खुद की दम से बनते है। जैसे जैसे ये अपने जीवन में सफल होते है इनको अनुभव होता है उस अनुभव से ये सीखते है। लोग इनकी कदर करना शुरू कर देते है समय पर लोग इनके पास आते है व्यापार की सलाह मांगते है।

अद्भुत ज्ञान और परवाह करने वाले होते है :-
ये लोग अपने लोगो के लिए बहुत रक्षात्मक होते है। इनके पास जो ज्ञान होता है उसको ये बिना किसी फ़िल्टर के ये अपना ज्ञान साझा करते है। 9 नंबर सबसे ज्यादा देने वाला नंबर है। गुस्सा करता है लेकिन प्यार भी हद से ज्यादा करता है। जितनी ये परवाह करते है अपने समुदाय की अपने लोगो की उतनी परवाह कोई नहीं कर सकता है। 9 नंबर इंसानियत का नंबर है। ये मुँह के कड़वे होंगे लेकिन इनके दिल सुनहरे दिल होते है। इन लोगो से हमेशा बना के रखना चाहिए क्योकि ये लोग बहुत काम के होते है।


नाम नंबर सही होना चाहिए:-
अगर नाम नंबर सही नहीं है तो संघर्ष आएंगे लेकिन जितना अपेक्षित समय होगा उससे ज्यादा लग जायेगा और कई बार वो संघर्ष से निकाल नहीं पाएंगे। नाम नंबर जरूर से जरूर सही करना चाहिए इन लोगो को नहीं तो अन्यथा अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कौन से ब्रेसलेट पहने:-
इनके लिए सबसे अच्छे ब्रेसलेट है ग्रीन अवेंचुरिने अगर ये ग्रीन अवेंचुरिने का ब्रेसलेट पहनने से इनकी जो असंतुलित जीवन होता है ना उसमे संतुलन बना रहता है। अगर आपको वित्त में कोई परेशानी आ रही है तो आप मदर ऑफ़ पर्ल्स पहने।


LUCKY NUMBERS- 5
LUCKY COLOURS- Green
PROFESSIONS-
- Polish
- Defense
- Iron & Steel Related Work
- Property Related Work
- Auto Mobile Related Work
- Machine Manufacturing
- Gun Powder Related Work
- Fuel Related Work
- Arm & Ammunition Related Work