
Anuranjinee Gupta| Driver number 5 and Conductor 1|Numerology Video
मूलांक 5 और भाग्यांक 1 बहुत सारी बाते उनके व्यक्तित्व के बारे में उनके लकी नंबर लकी रंग उनको कौन सा व्यापार करना चाहिए। उनके लिए कौन सी दिशा सबसे अच्छी रहेगी। कौन सा ब्रेसलेट पहने जिससे ज्यादा और भी अच्छी बढ़ोतरी हो उनकी ज़िन्दगी में, उनके करियर में, उनके पैसे में। बहुत अच्छे है आप अपने दोस्तों के लिए, लेकिन बहुत बुरे है आप अपने दुश्मनो के लिए।
मूलांक 5 (बुध)
भाग्यांक 1 (सूर्य)
आइये देखते है कैसे होते ये लोग:-
ये जो आपको दो घोड़े दिए है परमात्मा ने एक 5 का और एक 1 का। 5 को नियम करता है बुध, बुध क्या देता है बुद्धि , व्यापार करने की क्षमता और लोगो को समझने की क्षमता देता है। ये एक ऐसा नंबर है जो की आपको हर तरह से संतुलन करता है। अगर आपको मूलांक 5 है तो आप देखेंगे ऐसे लोग हर तरह के लोगो के साथ घुलमिल जाते है, चाहे वो इनसे बड़े हो या फिर चाहे छोटे हो। साथ मिल गया 1 का तो ऐसे लोग चमकने की प्रतिभा रखते है। ये किसी भी क्षेत्र में जाये इनको कोई भी कभी भी फेल कर पाना मुश्किल है ।

अद्भुत बौद्धिक क्षमता वाले होते है:-
बुध और सूर्य का जो मेल है ना ये इनको दिमाग से बहुत बहुत तेज़ बना देता है। इनको बौद्धिक क्षमता बहुत बढ़िया होती है साथ में चीज़ो को देखने का जो नजरिया होता है वो बहुत ही बढ़िया होता है । अलग परिप्रेक्ष्य होता है इनका जो की दुनिया से अलग होता है। इसी तरह के लोगो को हम आविष्कारक केहते है। ऐसे लोग आपको हमेशा व्यस्त दिखाई देंगे और कोई भी काम फटाफट से काम को खत्म करने की क्षमता होती है। किसी भी काम को शुरू किया तो तब तक नहीं रुकते जब तक उसको पूरा नहीं कर लेते। इनके पास ज्ञान और समझदारी की वजह से ये अपने समाज में सम्मानित लोगो की श्रेणी में आते है। लोग इनकी इज़्ज़त करते है कदर करते है। ये अपने प्रयास से बहुत अच्छा पैसा कमाते है।

कामयाबी इनके कदम चूमती है:-
सचमुच में आप ऐसा कुछ कर सकते हो की आपकी कामयाबी शोर मचा दे इतना कमाल का काम करते है ये। 1 नंबर है तो जाहिर सी बात है थोड़ा सा तो घमंड आ जाता है अंदर लेकिन 5 नंबर है तो उस घमंड को संतुलन में करना आता है। गरीबो की मदद करने को आगे बढ़ते है। गरीबी इनको समझ नहीं आती है, इनके आस पास में कोई गरीब है तो उसको खत्म करने की कोशिश करते है। लोगो की मदद करने की कोशिश करते है।

नाम नंबर सही होना चाहिए:-
अगर इनका नाम नंबर सही है ना तो ये सच में व्यापार में या कोई भी काम करे इतनी ऊचाइयों पर जा सकते है, की इनका नाम सचमुच में एक सितारे की तरह चमकता है। लेकिन अगर नाम नंबर सही नहीं है तो परिवार के लिए बदनामी लेकर आएंगे। काम करेंगे तो उतने सफल नहीं हो पाएंगे जितना ये पाने की हक़दार होते है। कई बार ऐसा होता है की कुछ लापता नंबर होते है वो समस्या पैदा कर रहे होते है।
टम्बल्स रखे और ब्रेसलेट पहने:-
आपको लगता है की जो मैं मेहनत कर रहा हु, उसमे उतना मै पैसा नहीं कमा पा रहा हु। तो आपके लिए विशेष रूप से आप लोग अपने काम करने की जगह पर कम से कम पांच रोज क्वार्ट्ज़ के टम्ब्लेंस रखिये और साथ में अपने हाथ में वाइट एगेट का ब्रेसलेट पहनिए। और अगर धन वृद्धि बढ़ाना चाहते है तो सिट्रीन का ब्रेसलेट पहने।



LUCKY NUMBERS – 1 & 3
LUCKY COLOURS – Red & Yellow
PROFESSIONS –
- Art Related Work
- Drama Related Work
- Music Related Work
- Mathematician
- Mechanical Services
- Banking Job
- Speakers
- Electrician
- Writing